US: ट्रंप ने फिर दोहराया भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का दावा, कहा- मुझे मिलना चाहिए नोबेल शांति पुरस्कार
Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैबिनेट बैठक के दौरान एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष को सुलझाने में मदद करने के अपने दावे को दोहराया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ आठ युद्ध खत्म करवाए और इसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से मिलना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'मैं उम्मीद करता हूं कि इसे भी खत्म कर देंगे', रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप
उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कैबिनेट मीटिंग में कहा, “हमने आठ युद्ध खत्म किए… लेकिन अब एक और बाकी है, मैं उम्मीद करता हूं कि इसे भी खत्म कर देंगे।” ट्रंप ने आगे कहा, “हर बार जब मैं कोई युद्ध खत्म करता हूं, वे कहते हैं कि अगर ट्रंप ने ये युद्ध खत्म किया तो उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलेगा। अगर मैं यह युद्ध खत्म कर दूं तो कहते हैं, अब इसके लिए नहीं, अगले के लिए मिलेगा। अब बोल रहे हैं कि अगर रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म हुआ तो नोबेल मिलेगा। तो बाकी आठ युद्धों का क्या? भारत-पाकिस्तान- सोचिए कितने युद्ध मैंने खत्म किए। मुझे हर युद्ध के लिए नोबेल मिलना चाहिए, लेकिन मैं लालची नहीं बनना चाहता।”
TRUMP: "Every time I end a war they say, 'If President Trump ends that war, he's going to get the Nobel Prize.'"
— Fox News (@FoxNews) December 2, 2025
"If I end that war... 'Well, he won't get it for that war. But if he ever gets it for the next war.'"
"Now they're saying, 'If he ever ends the war with Russia and… pic.twitter.com/18ed7CAYxO
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता का भी किया जिक्र
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनका मकसद पुरस्कार नहीं, बल्कि जान बचाना है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि 2025 की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता, वेनेजुएला की कार्यकर्ता मारिया कोरीना मचाडो पेरिस्का ने भी कहा है कि वे इसके हकदार हैं।
ये भी पढ़ें: US-Venezuela Tension: 'जो देश अमेरिका में ड्रग्स भेजेगा, उन पर हो सकता है हमला', राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी
अब तक 60 से अधिक बार दोहराया दावा
बता दें कि ट्रंप 10 मई के बाद से 60 से अधिक बार यह दावा दोहरा चुके हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच “पूर्ण और तत्काल” युद्धविराम उनकी मध्यस्थता से संभव हुआ। उस दिन उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वॉशिंगटन की बातचीत के बाद दोनों देशों ने समझौता कर लिया है। हालांकि नई दिल्ली लगातार किसी भी तीसरे पक्ष की दखलअंदाजी से इनकार करती आई है।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.