{"_id":"5d6119318ebc3e013a3e1fcd","slug":"donald-trump-reiterates-threat-to-charge-french-wine-before-leaving-for-g7-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी7 शिखर सम्मेलन में जाने से पहले ट्रंप की फ्रांस को धमकी, फ्रेंच वाइन पर शुल्क लगाने की बात दोहराई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जी7 शिखर सम्मेलन में जाने से पहले ट्रंप की फ्रांस को धमकी, फ्रेंच वाइन पर शुल्क लगाने की बात दोहराई
Sat, 24 Aug 2019 04:32 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 24 Aug 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी7 शिखर सम्मेलन के लिए फ्रांस यात्रा पर प्रस्थान करने से पहले एक बार फिर फ्रेंच वाइन पर भारी शुल्क लगाने की धमकी दी। उन्होंने व्हाइट हाउस में अपने हेलीकॉप्टर में सवार होने से ठीक पहले संवाददाताओं से कहा, ‘वे अमेरिका की शानदार कंपनियां हैं और स्पष्ट कहूं तो मैं यह नहीं चाहता कि फ्रांस हमारी कंपनियों से कर वसूले। यह बिलकुल अनुचित है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, यदि वे (फ्रांस) ऐसा करते हैं तो हम उनके वाइन पर शुल्क लगाने वाले हैं या कोई और तरीका निकालेंगे। हम उनके वाइन पर इस प्रकार शुल्क लगाएंगे, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा। जी7 शिखर सम्मेलन फ्रांस में होने वाला है।
विज्ञापन