फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Big Statement on Twitter Account Restoration Said It is Not Interested Now Read More

Donald Trump: 'ट्विटर' का नाम सुनते ही बुरी तरह झल्लाए ट्रंप, कहा- मुझे यहां लौटने की कोई दिलचस्पी नहीं

Mon, 21 Nov 2022 10:26 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 21 Nov 2022 10:26 AM IST
सार

ट्रंप को जैसे ही पता चला कि उनका अकाउंट बहाल हो गया है वैसे ही वे झल्ला गए और कहा कि मुझे ट्विटर पर फिर से लौटने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

विज्ञापन
Donald Trump Big Statement on Twitter Account Restoration Said It is Not Interested Now Read More
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

करीब 22 महीने बाद ट्विटर अकाउंट बहाल होने के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर जहां इस खबर के बाद मीम्स की बाढ़ आ गई वहीं उनके फॉलोवर्स भी तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच जो खबर आ रही है वह बेहद दिलचस्प है। बताया जा रहा है कि ट्विटर अकाउंट के फिर से बहाल होने के बाद भी ट्रंप खुश नहीं है और उन्होंने ट्विटर को जमकर खरी-खोटी सुना दी। हालांकि इस दौरान उन्होंने मस्क के बारे में कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन


मुझे ट्विटर में कोई दिलचस्पी नहीं
दरअसल, ट्रंप को जैसे ही पता चला कि उनका अकाउंट बहाल हो गया है वैसे ही वे झल्ला गए और कहा कि मुझे ट्विटर पर फिर से लौटने में कोई दिलचस्पी नहीं है। रिपब्लिकन यहूदी गठबंधन की वार्षिक नेतृत्व बैठक में एक पैनल द्वारा ट्विटर पर लौटने की योजना के बारे में पूछे जाने पर पूर्व राष्ट्रपति ने  कहा कि मुझे इस प्लेटफॉर्म पर लौटने का कोई कारण नहीं दिखता है।  ट्रंप ने कहा कि ट्विटर पर अब बॉट्स और फर्जी अकाउंट भरे पड़े है और मैंने जिन समस्याओं का सामना किया वह अविश्वसनीय थीं। उन्होंने कहा कि वह अपने ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप (TMTG) स्टार्टअप द्वारा विकसित ऐप,'ट्रुथ सोशल' के साथ बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि ट्विटर की तुलना में हमारा प्लेटफॉर्म बढ़िया है और अभूतपूर्व रूप से अच्छा कर रहा है।
विज्ञापन


भड़काऊ ट्वीट के चलते सस्पेंड हुआ था ट्रंप का अकाउंट 
डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को भड़काऊ ट्वीट के चलते ब्लॉक किया गया था। दरअसल, अमेरिका में हुए चुनाव के बाद जो बाइडन को राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया था। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने व्हाइट हाउस के बाहर और अंदर जमकर उपद्रव किया था। भीड़ के इस हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए ट्विटर ने पहले ट्रंप का अकाउंट 12 घंटों के लिए और बाद में पूरी तरह से सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्क की घोषणा के तुरंत बाद दिखने लगा अकाउंट 
19 नवंबर को एलन मस्क की घोषणा के कुछ देर बाद ही ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप के अकांउट से बैन हटा लिया। करीब 22 महीने बाद डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को बहाल किया गया है। पोल के बाद मस्क ने ट्वीट किया था, जनता बोल चुकी है। ट्रंप को बहाल किया जाएगा। मस्क ने इस दौरान एक पोल भी पोस्ट किया था और उसमें साफ दिख रहा था कि 51 फीसदी लोग ट्रंप के अकाउंट को फिर से बहाल करने के पक्ष में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed