फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump on his sudden return from G7: 'Nothing to do with ceasefire, I have more important work to do

Donald Trump: 'युद्ध विराम से कोई लेना-देना नहीं, मुझे इससे कहीं ज्यादा जरूरी काम', G7 से अचानक लौटने पर ट्रंप

Tue, 17 Jun 2025 11:44 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 17 Jun 2025 11:44 AM IST
सार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दावा किया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल और ईरान के बीच युद्धविराम कराने की पेशकश की है। मैक्रों के दावों को खारिज करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें किसी और कारण से जी7 शिखर सम्मेलन को बीच में ही छोड़ना पड़ा। इसका युद्धविराम से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
Donald Trump on his sudden return from G7: 'Nothing to do with ceasefire, I have more important work to do
Donald Trump - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन से उनके लौटने का निश्चित रूप से युद्ध विराम से कोई लेना-देना नहीं है। यह उससे कहीं ज्यादा बड़ी बात है। उन्होंने इस पर अधिक स्पष्टीकरण दिए बिना राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की तत्काल बैठक बुलाई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


ट्र्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'प्रचार चाहने वाले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गलती से कहा कि मैं कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन छोड़कर वापस डीसी जा रहा हूं, ताकि इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध विराम पर काम कर सकूं। गलत! उन्हें नहीं पता कि मैं अब वॉशिंगटन क्यों जा रहा हूं, लेकिन इसका निश्चित रूप से युद्ध विराम से कोई लेना-देना नहीं है। इससे कहीं ज्यादा बड़ा और जरूरी काम है। चाहे जानबूझकर हो या अनजाने में इमैनुएल हमेशा गलत ही बोलते हैं। देखते रहिए!'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Iran Row: 'तेहरान से तुरंत बाहर निकलें', ईरान-इस्राइल संघर्ष बढ़ने पर भारत की अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी

मैक्रों का दावा, ट्रंप का खंडन
इससे पहले मैक्रों ने कहा कि ट्रंप का लक्ष्य ईरान और इस्राइल के बीच शांति समझौता कराना है। उन्होंने जी7 शिखर सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, 'वास्तव में मुलाकात का प्रस्ताव है। युद्ध विराम कराने और फिर व्यापक चर्चा शुरू करने के लिए विशेष रूप से प्रस्ताव दिया गया था।' दावा किया गया कि ट्रंप के पश्चिम एशिया के दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची परमाणु समझौते और संघर्ष को समाप्त करने पर चर्चा करने के लिए मुलाकात कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Iran vs Israel: जी7 देशों की पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की अपील, लेकिन बोले- इस्राइल को आत्मरक्षा का अधिकार

इस्राइल और ईरान में संघर्ष बढ़ा
इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष पांचवें दिन भी थमता नहीं दिख रहा है। दोनों ही देश एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। हताहतों की संख्या बढ़ रही है। इस्राइल में कम से कम 24 और ईरान में 224 लोगों की मौत की खबर है। इस्राइल के हमलों ने तेहरान के अलावा ईरान के रणनीतिक स्थानों, मिसाइल भंडारण बंकर, लांचर और परमाणु सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया। इस्राइल ने ईरान के शीर्ष सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों को मार गिराया है। जवाब में ईरान ने इस्राइल में हाइफा, तेल अवीव और यरुशलम को नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed