फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump on college protests, said Joe Biden surrendering US campuses to anarchists, jihadist freaks

US: 'बाइडन ने कॉलेजों को जिहादियों के हवाले किया', फलस्तीनियों के समर्थन में हो रहे प्रदर्शनों को लेकर ट्रंप

Mon, 13 May 2024 08:32 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 13 May 2024 08:32 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि जो लोग कॉलेज परिसर में हंगामा करने के लिए प्रदर्शनकारियों को धन दे रहे हैं, वही बाइडन के प्रचार अभियान को धन मुहैया करा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक कट्टरपंथी डेमोक्रेटिक पार्टी चला रहा है।

विज्ञापन
Donald Trump on college protests, said Joe Biden surrendering US campuses to anarchists, jihadist freaks
डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जो बाइडन पर किया हमला - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

हमास और इस्राइल बीते सात महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस्राइल द्वारा हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। गाजा में पैदा हुई मानवीय परिस्थितियों को लेकर अमेरिका समेत कई देशों में गुस्सा भड़क गया है। दुनियाभर के छात्र इस्राइल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी विरोध-प्रदर्शन को लेकर अब पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन को आड़े हाथ ले लिया है। उन्होंने दावा किया कि उनके उत्तराधिकारी फासीवादियों से घिरे हुए हैं और उन्होंने कॉलेज परिसरों को जिहादियों और अमेरिका विरोधी चरमपंथियों के हवाले कर दिया है। 

विज्ञापन


ट्रंप ने आगे दावा करते हुए कहा कि जो लोग कॉलेज परिसर में हंगामा करने के लिए प्रदर्शनकारियों को धन दे रहे हैं, वही जो बाइडन के प्रचार अभियान को धन मुहैया करा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक कट्टरपंथी डेमोक्रेटिक पार्टी चला रहा है।
विज्ञापन


अमेरिका में हो रहे विरोध-प्रदर्शन
गाजा के लोगों की हालत को लेकर सबसे पहले अमेरिका के छात्रों ने आवाज उठाई। उन्होंने इस्राइल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। कम से कम यहां के 40 विश्वविद्यालय परिसरों में प्रदर्शनकारी एकत्र हो चुके हैं। इन लोगों ने गाजा पट्टी में बढ़ती मौतों की संख्या के विरोध में विश्वविद्यालय परिसरों में तंबू लगाए। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, विरोध प्रदर्शनों को लेकर हजारों लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। विशेष रूप से, अमेरिका में कॉलेज परिसर एक हॉटस्पॉट बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी ध्वज को फाड़ने की कोशिश
रविवार को वाइल्डवुड में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, 'वह (बाइडन) हमारे कॉलेज परिसरों को अराजकतावादियों, जिहादियों और अमेरिकी विरोधी चरमपंथियों को सौंप रहे हैं जो हमारे अमेरिकी ध्वज को फाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'वे जहां जाते हैं, हर जगह आराजकता फैलाना चाहते हैं। वे हमारे झंडे को तोड़ना चाहते हैं। अभी हमारे कॉलेज परिसरों में अराजकता और हिंसा इसलिए हो रही है क्योंकि कुटिल जो बाइडन को नहीं पता कि वह क्या कर रहे हैं। वह बहुत ढीले हैं।'

मौजूदा राष्ट्रपति पर हमला करते हुए ट्रंप ने बाइडन और उनकी पार्टी से यहूदी-विरोधी, अमेरिका के प्रति नफरत फैलाने वालों और अराजकता से लिए दान को वापस करने को कहा। उन्होंने कहा कि बाइडन का ओवल कार्यालय फासीवादियों से घिरा हुआ है।

विदेशों में हमारे दुश्मनों के खिलाफ खड़े नहीं होते
ट्रंप ने आगे कहा, 'वह चुनावों में धोखाधड़ी करने में बहुत अच्छा काम नहीं कर रहे हैं। वह विदेशों में हमारे दुश्मनों के खिलाफ खड़े नहीं होते हैं और वह अपनी पार्टी में चरमपंथियों के खिलाफ खड़े नहीं होते हैं, डेमोक्रेटिक पार्टी कट्टरपंथी होती जा रही है। यह कट्टरपंथी वामपंथी बन रही है और वे हमारे देश को खोने जा रहे हैं।'

ट्रंप ने कहा कि अगर वह व्हाइट हाउस लौटते हैं तो वह 'हिंसक कट्टरपंथियों' को कॉलेजों पर कब्जा नहीं करने देंगे और जो लोग परिसरों में 'अमेरिका विरोधी या यहूदी विरोधी' फैला रहे हैं, उन्हें तत्काल निर्वासित कर दिया जाएगा।


कॉलेजों पर कब्जा नहीं करने देंगे
राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार ने कहा, 'जब मैं राष्ट्रपति बनूंगा तो हम हिंसक कट्टरपंथियों को अपने कॉलेजों पर कब्जा नहीं करने देंगे। अगर आप दूसरे देश से यहां आते हैं और हमारे परिसरों में जिहादवाद या अमेरिका विरोध या यहूदी-विरोध लाने की कोशिश करते हैं तो हम आपको तुरंत निर्वासित कर देंगे। हम ऐसे लोगों को स्कूल से बाहर कर देंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed