{"_id":"5ecdf3b1fd35d60d2a75e759","slug":"donald-trump-on-china-proposed-security-law-says-announce-strong-hong-kong-response-this-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग मामले पर ट्रंप ने चीन पर बोला हमला, कहा- एक हफ्ते में लेंगे बड़ा फैसला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हांगकांग मामले पर ट्रंप ने चीन पर बोला हमला, कहा- एक हफ्ते में लेंगे बड़ा फैसला
Wed, 27 May 2020 10:29 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 27 May 2020 10:29 AM IST
सार
- हांगकांग में चीन के प्रत्यर्पण कानून पर विरोध-प्रदर्शन
- डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, एक सप्ताह में इस पर बड़ा फैसला लेंगे
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस संकट के कारण चीन की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार कह रहे हैं कि चीन ने वायरस से जुड़ी जानकारियां छिपाई हैं। वहीं, अब कोविड-19 मुद्दे से इतर हांगकांग के मसले पर भी डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है। जिसको लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
दरअसल, हांगकांग पर अपना प्रभुत्व जताने वाले चीन ने एक नया कानून पेश किया है, जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का नाम दिया गया है। इस कानून को लेकर हांगकांग में व्यापक स्तर पर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, इस मुद्दे पर राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हांगकांग में जो चीन कर रहा है वो बिल्कुल भी ठीक नहीं है, हम जल्द इस पर कोई फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि आप इसके बारे में जल्द ही सुनेंगे, शायद इसी हफ्ते सुनेंगे। हम बहुत कठोर जवाब देंगे।
विज्ञापन
हालांकि, ट्रंप ने इस बात की स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं दी कि वह चीन पर क्या कदम उठाने वाले हैं। लेकिन इससे पहले व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैली मैकनेनी ने कहा था कि वह (ट्रंप) चीन द्वारा लाए गए सुरक्षा कानून से नाराज हैं और राष्ट्रपति को लगता है कि अगर चीन ने सत्ता संभाली तो हांगकांग का एक वित्तीय केंद्र बना रहना मुश्किल होगा।
गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप पहले ही चीन से कोरोना वायरस और अमेरिकी चुनाव के मसलों को लेकर नाराज हैं, वो कोरोना वायरस के लिए चीन को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं तो वहीं चुनाव में उनको हराने की चीनी चाल भी बता चुके हैं।
बता दें कि, वर्तमान में चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की संसद जारी है, जहां चीन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। इसी दौरान हांगकांग में लाए जाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पर भी चर्चा की गई और एलान किया गया कि इसे एक माह के भीतर लागू कर दिया जाएगा।
यह वही कानून है, जिसे लेकर पिछले वर्ष से ही हांगकांग की सड़कों पर लोग ऐतिहासिक विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं। दरअसल, इस कानून की मदद से चीन को यह शक्ति हासिल होगी कि अगर हांगकांग का कोई व्यक्ति चीन में अपराध करता है तो उसे जांच के लिए चीन प्रत्यर्पित किया जा सकेगा।