फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald Trump officials texted war plans to group chat in secure app that included journalist

Donald Trump: हूती विद्रोहियों पर हमले की अमेरिकी खुफिया योजना हुई लीक, ग्रुप चैट में साझा की गई जानकारी

Tue, 25 Mar 2025 11:01 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 25 Mar 2025 11:01 AM IST
सार

अमेरिका की अहम खुफिया सैन्य जानकारी एक ऐसे ग्रुप चैट में लीक हो गई है, जिसमें पत्रकार भी जुड़े हुए थे। अब इसे लेकर ट्रंप प्रशासन की किरकिरी हो रही है। अभी तक जानकारी लीक करने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
donald Trump officials texted war plans to group chat in secure app that included journalist
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका द्वारा यमन में हूती विद्रोहियों पर लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं। अब खबर आई है कि अमेरिका के हूतियों प हमले की खुफिया योजना पहले ही लीक हो चुकी है। दरअसल एक सुरक्षित एप के ग्रुप चैट में इस गुप्त योजना को साझा किया गया था। इस ग्रुप में अमेरिकी सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ ही एक अमेरिकी पत्रिका के संपादक भी जुड़े हुए थे। जैसे ही ये योजना ग्रुप में साझा हुई, संपादक ने अपनी मैग्जीन में इसे लेकर खबर छाप दी। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि उस जानकारी को किसने साझा किया। 
विज्ञापन


यमन मे ंहूतियों पर हमले की योजना हुई लीक
ग्रुप चैट में जो खुफिया जानकारी साझा की गई है, उसमें यमन में हूतियों पर हमले की संचालनात्मक जानकारी, जिन लक्ष्यों को निशाना बनाया जाना है, उनकी जानकारी, हथियार कौन से इस्तेमाल होंगे और हमले किस तरह से किए जाएंगे, इसकी भी पूरी जानकारी दी गई थी। गौरतलब है कि इस जानकारी के एक सुरक्षित एप के ग्रुप चैट में साझा किए जाने के दो घंटे बाद ही 15 मार्च को अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए थे। राष्ट्रपति ट्रंप से जब इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Trade Deal: टैरिफ विवाद के बीच अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आज से भारत में, PM मोदी से मिले जयशंकर-गोयल; जानिए अहमियत
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज पर उठे सवाल
अमेरिका की सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी कर कहा है कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि शीर्ष नेतृत्व वाली ग्रुप चैट में एक पत्रकार को कैसे और किसने जोड़ा। बता दें कि इस ग्रुप चैट में अमेरिका के रक्षा मंत्री के साथ ही उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड शामिल हैं। दावा किया जा रहा है कि सिग्नल एप की ग्रुप चैट में शामिल होने के लिए पत्रकार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने आमंत्रित किया था। माइक वाल्ट्ज खुद इस ग्रुप चैट से जुड़े हुए हैं। इसे लेकर ट्रंप प्रशासन की किरकिरी हो रही है और सवाल उठ रहे हैं कि एक गुप्त और अहम जानकारी इस तरह ग्रुप चैट में क्यों साझा की गई?

ये भी पढ़ें- US Venezuela Tariff: ट्रंप का नया फरमान- वेनेजुएला से तेल खरीद पर 25% टैरिफ लगेगा, बढ़ सकती है भारत की परेशानी


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed