{"_id":"5e632c318ebc3ef3fe622db3","slug":"donald-trump-named-mark-meadows-as-new-chief-of-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप ने मार्क मीडॉज को नया चीफ ऑफ स्टाफ नामित किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डोनाल्ड ट्रंप ने मार्क मीडॉज को नया चीफ ऑफ स्टाफ नामित किया
Sat, 07 Mar 2020 10:38 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 07 Mar 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
कोरोनावायरस से निपटने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर. मार्क मीडॉज को अपना नया चीफ ऑफ स्टॉफ नामित करने की घोषणा की है। वह कार्यकारी चीफ ऑफ स्टाफ मिक मुल्वाने का स्थान लेंगे।
विज्ञापन
ट्रंप ने शुक्रवार रात को ट्वीट करके अधिकारियों में फेरबदल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुल्वाने उत्तरी आयरलैंड में अमेरिका के विशेष दूत होंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं मार्क को लंबे समय से जानता हूं और उनके साथ काम किया है तथा हमारा रिश्ता काफी अच्छा है।’ उन्होंने मुल्वाने का भी आभार जताया।
विज्ञापन
ट्रम्प ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब ट्रंप प्रशासन कोरोनावायरस से निपटने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहा है।