{"_id":"68633399e3c038779d01e070","slug":"donald-trump-lashes-out-online-service-provider-after-conference-call-goes-haywire-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: कॉन्फ्रेंस कॉल में गड़बड़ी के बाद एएंडटी पर भड़के ट्रंप, कहा- ठीक से दो अपनी सेवाएं...","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: कॉन्फ्रेंस कॉल में गड़बड़ी के बाद एएंडटी पर भड़के ट्रंप, कहा- ठीक से दो अपनी सेवाएं...
Tue, 01 Jul 2025 06:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 01 Jul 2025 06:32 AM IST
सार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार दोपहर को देश भर के धार्मिक नेताओं से कॉन्फ्रेंस कॉल पर बात करना चाह रहे थे, लेकिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से कॉल शुरू नहीं हो पाई। जिसके बाद ट्रंप ने ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर पर अपनी भड़ास निकाली और अपनी काम सही तरीके से करने की नसीहत दी। हालांकि, 20 मिनट की देरी के बाद दिक्कत दूर हो गई और ट्रंप ने बात की।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एक्स
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार (स्थानीय समयानुसार) दोपहर को कॉन्फ्रेंस कॉल में गड़बड़ी के बाद ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर एएंडटी पर भड़क गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही कंपनी को अपनी सेवाएं ठीक से देने के लिए चेतावनी दी।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर दो पोस्ट कीं। जिनमें उन्होंने लिखा कि वह देश भर के धार्मिक नेताओं के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण कॉल शुरू नहीं हो पाई। ट्रंप ने एक पोस्ट में लिखा, 'एएंडटी अपनी सेवाएं ठीक से देने में पूरी तरह नाकाम है।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: US: ट्रंप ने सीरिया से हटाए प्रतिबंध, कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए; पूर्व राष्ट्रपति असद पर रहेगी पाबंदी
विज्ञापन
एएंडटी को अपना काम सही तरीके से करना चाहिए
ट्रंप ने यह भी कहा कि यह दूसरी बार हुआ है। अगर कंपनी के बॉस, चाहे वह कोई भी हो, इस पर ध्यान दें तो अच्छा होगा। लाइन पर हजारों लोग इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ट्रंप ने एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'एएंडटी को अपना काम सही तरीके से करना चाहिए।'
20 मिनट की देरी से शुरू हुई कॉन्फ्रेंस कॉल
जब व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने राष्ट्रपति ट्रंप की शिकायतों को शेयर किया, तो कंपनी के प्रतिनिधियों ने जवाब में कहा, 'हमने व्हाइट हाउस से संपर्क किया है और जल्दी से मामले को समझने और सुलझाने में लगे हैं।' नाम न बताने की शर्त पर एक व्हाइट हाउस के अधिकारी ने बताया कि कंपनी ने तुरंत जवाब दिया और दिक्कत का हल कर दिया। कॉल 20 मिनट की देरी से शुरू हुई।
सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें खुलकर पोस्ट करते हैं ट्रंप
ट्रंप अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें खुलकर पोस्ट करते हैं। चाहे वो किसी विदेशी नेता के बारे में हो, मीडिया के खिलाफ हो या फिर टेलीकॉम कंपनियों को लेकर। जिस कॉल में दिक्कत आई, वह उनके सार्वजनिक शेड्यूल में नहीं थी। इस कॉल में ईसाई, यहूदी और मुस्लिम धर्मों के करीब 8,000 से 10,000 धार्मिक नेता शामिल थे। यह कॉल धार्मिक नेताओं से बातचीत की एक नई सीरीज की पहली कॉल थी।
ये भी पढ़ें: US: अमेरिका पर मंडरा रहा ईरानी साइबर हमलों का खतरा, अधिकारियों ने हैकिंग समूहों से सतर्क रहने की दी चेतावनी
ट्रंप ने 15 मिनट तक कॉल पर की बात
अधिकारी के अनुसार, कॉल के दौरान ट्रंप ने लगभग 15 मिनट तक बात की और अपने टैक्स छूट और खर्च कटौती बिल की तारीफ की। जैसे कि बाल टैक्स क्रेडिट को बढ़ावा देना, इस्राइल-ईरान युद्धविराम और अफ्रीकी शांति समझौते और गर्भपात विरोधी कार्यकर्ताओं दिए गए क्षमादान का जिक्र किया।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन