{"_id":"6351924354cea2204138bcde","slug":"donald-trump-knew-vote-fraud-claims-in-legal-docs-were-false-rules-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"US News: जज बोले- ट्रंप को पता था कि कानूनी दस्तावेजों में वोट धोखाधड़ी के दावे झूठे थे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US News: जज बोले- ट्रंप को पता था कि कानूनी दस्तावेजों में वोट धोखाधड़ी के दावे झूठे थे
Thu, 20 Oct 2022 11:54 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:54 PM IST
सार
चुनाव के परिणामों को चुनौती देने संबंधी दस्तावेजों पर ट्रंप का हस्ताक्षर करना अभियोजकों के लिए एक बड़ा मुद्दा हो सकता है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 2020 के चुनाव में जब हार हुई थी तो उन्होंने परिणामों को चुनौती दी थी और कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें फर्जी वोटिंग की भी बात कही थी। वहीं गुरुवार को ट्रंप के मामले की सुनवाई कर रहे जज ने एक फैसले में कहा कि ट्रंप को पता था कि कानूनी दस्तावेजों में वोट धोखाधड़ी के दावे झूठे थे।
विज्ञापन
अमेरिकी जिला अदालत के जज डेविड कार्टर ने अपने एक फैसले में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप और अटॉर्नी जॉन ईस्टमैन द्वारा एक-दूसरे को भेजे गए चार ईमेल कैपिटल पर छह जनवरी को हुए हमले की जांच कर रही सदन की समिति को दिए जाएं। उन्होंने कहा कि ईमेल को देने से इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि उनमें संभावित अपराधों के सबूत शामिल हैं।
विज्ञापन
न्यायाधीश के फैसले से हालांकि मामले की न्याय विभाग द्वारा अलग से की जा रही जांच पर व्यावहारिक रूप से कोई असर नहीं पड़ेगा। न्याय विभाग चुनाव के परिणामों को पलटने के प्रयासों के आरोपों की जांच कर रहा है। चुनाव के परिणामों को चुनौती देने संबंधी दस्तावेजों पर ट्रंप का हस्ताक्षर करना अभियोजकों के लिए एक बड़ा मुद्दा हो सकता है।
विज्ञापन
न्यायाधीश ने विशेष रूप से ट्रंप के वकीलों के उन दावों का हवाला दिया कि जॉर्जिया में फुल्टन काउंटी ने गलत तरीके से मृत लोगों, बदमाशों और अपंजीकृत मतदाताओं के 10,000 से अधिक मतों की गणना की। ये झूठे आरोप उन दस्तावेजों का हिस्सा हैं, जिसे ट्रंप की कानूनी टीम ने चार दिसंबर 2021 को जॉर्जिया की एक अदालत में दाखिल किया था। हालांकि ट्रंप और उनके किसी प्रतिनिधि ने इस संबंध में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।