अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे ने पीएम मोदी और ट्रंप के बीच रिश्तों को बताया अविश्वसनीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती दुनिया ने देखी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में अमेरिका के साथ भारत के रिश्तों में सुधार हुआ है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड जॉन ट्रंप जूनियर ने अमेरिकी राष्ट्रपति और पीएम मोदी के बीच रिश्ते को अविश्वसनीय बताया है।
न्यूयॉर्क में एक संवाददाता सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने कहा, मुझे लगता है कि मेरे पिता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी का संबंध अविश्वसनीय है। इसे देखना मेरे लिए गर्व की बात है और मुझे खुशी है कि दोनों नेताओं के बीच महान और शक्तिशाली संबंध हैं, जो भविष्य में हमारे दोनों देशों को लाभान्वित करेंगे।
#WATCH New York: Donald Trump Jr says, "I think the relationship of my father President Donald Trump & PM Modi is incredible...It has been an honour to watch & I love that they have a great & powerful relationship that will benefit both of our countries going into the future." pic.twitter.com/YwdpKJ1akb
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 19, 2020
बिडेन का चीन के प्रति नरम रूख, भारत के लिए अच्छा नहीं
वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के लिए वह सही नहीं हैं क्योंकि चीन के प्रति उनका रुख नरम हो सकता है। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपने 74 वर्षीय पिता के राष्ट्रपति पद के लिए प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव है।
न्यूयॉर्क में लॉन्ग आइलैंड में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों से ट्रंप जूनियर ने कहा, हमें चीन के खतरे को समझना होगा और इसे भारतीय-अमेरिकियों से बेहतर शायद कोई नहीं जानता।
अपनी किताब ‘लिबरल प्रिविलेज’ की सफलता के जश्न के लिए आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। इस किताब में जो बिडेन के परिवार, खासकर उनके बेटे हंटर बिडेन के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र है।
उन्होंने कहा, इस दौड़ में प्रतिद्वंद्वियों को देखें...तो आपको क्या लगता है कि चीन ने हंटर बिडेन को 1.5 अरब डॉलर (लगभग 11 हजार करोड़ रुपये) इसलिए दिए क्योंकि वह एक बढ़िया उद्योगपति हैं, या फिर वो जानते हैं कि बिडेन परिवार को खरीदा जा सकता है और चीन के प्रति उनका रुख नरम होगा।
ट्रंप जूनियर का इशारा ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ में बिडेन परिवार के खिलाफ हाल ही किए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के खुलासे की ओर था। उन्होंने कहा, इसलिए वह (जो बिडेन) भारत के लिए सही नहीं है। जो बिडेन ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को खारिज किया है।