फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump is trending on Chinese social media, and many are rejoicing

China: चीन के सोशल मीडिया पर छाए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति, लोगों ने ट्रंप की सजा पर लिए मजे

Sat, 01 Jun 2024 08:14 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 01 Jun 2024 08:14 AM IST
सार

चीन के सोशल मीडिया मंच वीबो पर ट्रंप की सजा का विषय ट्रेंड कर रहा है। अबतक 12 करोड़ से अधिक बार इसे देखा गया है। कमेंट में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं।

विज्ञापन
Donald Trump is trending on Chinese social media, and many are rejoicing
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप को रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 आरोपों के तहत गुरुवार को दोषी पाया गया। इसी के साथ वह किसी गंभीर अपराध के लिए दोषी ठहराए गए अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए। हालांकि अब उनकी सजा से चीन में हड़कंप मच गया है। यहां के लोगों में पूर्व राष्ट्रपति की सजा को लेकर जिज्ञासा बनी हुई है।  

विज्ञापन


ट्रंप की चुनौतियों का चीन उठा रहा लाभ
अमेरिका और चीन के रिश्तों में तनातनी की खबरें किसी से छिपी नहीं है। एक उभरती सत्तावादी महाशक्ति के रूप में चीन ने लंबे समय से अपनी राजनीतिक प्रणाली को अमेरिकी लोकतंत्र से बेहतर के रूप में पेश करने की कोशिश की है। अब ट्रंप की सजा ने इसे कहीं न कहीं साबित कर दिया है। दरअसल, कई महीनों से चीनी प्रचारक ट्रंप की कानूनी चुनौतियों को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। मामले को एक खास मुद्दा बनाकर वह अमेरिका के खिलाफ बीजिंग की चाल को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, बल्कि  लंबी कानूनी लड़ाई को अमेरिकी राजनीति में ध्रुवीकरण का सबूत बता रहे हैं।
विज्ञापन


यह है मामला
गौरतलब है, 77 साल के ट्रंप पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिन्हें अपराधी घोषित किया गया है। हालांकि, ट्रंप ने अपने खिलाफ चलाए जा रहे इस मुकदमे को अपमानजनक और धांधलीपूर्ण बताया। उन पर साल 2016 में व्हाइट हाउस में आने से पहले पूर्व पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ अपने यौन संबंधों को छिपाने के लिए व्यापारिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप है। इस मामले में 34 आरोप, 11 चालान, 12 वाउचर और 11 चेक पेश किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में ट्रेंडिंग ट्रंप
चीन के सोशल मीडिया मंच वीबो (Weibo) पर ट्रंप की सजा का विषय ट्रेंड कर रहा है। अबतक 12 करोड़ से अधिक बार इसे देखा गया है। कमेंट में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। कमेंट में ट्रंप के समर्थकों से कैपिटल को जुटाने और हमला करने का आग्रह किया गया है। वहीं, एक अन्य ने पूर्व राष्ट्रपति को कॉमरेड नेशन बिल्डर ट्रंप के रूप में बुलाया। इतना ही नहीं एक शख्स ने तो व्यंग्यात्मक रूप से यह तक कह दिया कि उनकी नीतियां अनजाने में चीन की वैश्विक महत्वाकांक्षाओं की सहायता कर रही थीं।

ट्रंप को उनके राष्ट्रपति पद के दौरान काफी नाम मिले। पूर्व राष्ट्रपति को उनकी अलगाववादी विदेश नीति और विभाजनकारी घरेलू एजेंडे के लिए चुआन जियांगुओ, ट्रंप दी चीनी राष्ट्र निर्माता जैसे नाम भी दिए गए। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें चीन के विकास के लिए फायदेमंद माना।

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रंप को सजा सुनाए जाने का मजाक बनाया गया। एक ब्लॉगर ने 40 लाख फॉलोवर को सुझाव देते हुए कहा, 'ऐसा लगता है कि इस साल अमेरिका में गृहयुद्ध होना सिर्फ एक सपना नहीं है!'

एक अन्य उपयोगकर्ता ने कहा, 'हालांकि वह दोषी है, फिर भी वह राष्ट्रपति चुनाव में शामिल हो सकते हैं। एक अपराधी राष्ट्रपति बन सकता है। यह पश्चिमी शैली के लोकतंत्र का हास्यास्पद पहलू है।'


सरकारी राष्ट्रवादी टैबलॉयड ग्लोबल टाइम्स के पूर्व प्रधान संपादक हू शिजिन ने वीबो पर चुटकी लेते हुए कहा कि चीनी लोग बड़े मनोरंजन के साथ तमाशा देख रहे थे। उन्होंने आगे कहा, 'स्वाभाविक रूप से चीन के लोग इस तमाशे को मनोरंजन के साथ देख रहे हैं। यहां लोग सबसे अधिक परेशान हैं यह सोचकर कि क्या ट्रंप वास्तव में जेल जाएंगे? दूसरा, क्या वह अभी भी राष्ट्रपति पद के लिए दौड़ सकते हैं?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed