{"_id":"5df4a9068ebc3e87da17661c","slug":"donald-trump-impeachment-case-president-of-america-says-country-is-doing-well-under-my-leadership","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाभियोग मामले पर ट्रंप ने दिया अच्छे काम का हवाला, कहा- मेरे नेतृत्व में देश कर रहा अच्छा प्रदर्शन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
महाभियोग मामले पर ट्रंप ने दिया अच्छे काम का हवाला, कहा- मेरे नेतृत्व में देश कर रहा अच्छा प्रदर्शन
Sat, 14 Dec 2019 02:52 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 14 Dec 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
अपने खिलाफ महाभियोग चलाए जाने को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है और उनके नेतृत्व में देश अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, इसलिए उनके खिलाफ महाभियोग चलाया जाना अनुचित है। ट्रम्प ने शुक्रवार रात को ट्वीट किया कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया, ऐसे में मेरे खिलाफ महाभियोग चलाया जाना अनुचित है।
विज्ञापन
It’s not fair that I’m being Impeached when I’ve done absolutely nothing wrong! The Radical Left, Do Nothing Democrats have become the Party of Hate. They are so bad for our Country!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) December 14, 2019
विज्ञापन
ट्रंप पर आरोप हैं कि उन्होंने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में संभावित प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन समेत अपने प्रतिद्वंद्वियों की छवि खराब करने के लिए यूक्रेन से गैरकानूनी रूप से मदद मांगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि डेमोक्रेट्स अमेरिकी सांसदों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ दो आरोपों को मंजूरी दे दी। इस तरह कथित कदाचार के लिए प्रतिनिधि सभा में राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत है। प्रतिनिधि सभा में पारित होने के बाद महाभियोग की कार्यवाही 100 सदस्यीय अमेरिकी सीनेट में आगे बढ़ेगी जहां ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है।
ट्रम्प ने ट्वीट किया कि डेमोक्रेट नफरत की पार्टी बन गए है। वे हमारे देश के लिए बहुत खराब हैं। इससे पहले उन्होंने महाभियोग को एक छल और राजनीति से प्रेरित बताया था।
