फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump hints tariffs on europe soon after imposing 25 percent on canada maxico china

Tariff War: कनाडा, मैक्सिको और चीन के बाद अब यूरोप की बारी! ट्रंप के बयान ने बढ़ाई दुनिया की चिंता

Mon, 03 Feb 2025 09:03 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 03 Feb 2025 09:03 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयान ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर भी टैरिफ लगाने की बात कही है। ट्रंप अगर ऐसा करते हैं तो इससे पूरी दुनिया में टैरिफ युद्ध शुरू होने का खतरा है। 

विज्ञापन
donald trump hints tariffs on europe soon after imposing 25 percent on canada maxico china
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाने के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयान ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर भी टैरिफ लगाने की बात कही है। ट्रंप अगर ऐसा करते हैं तो इससे पूरी दुनिया में टैरिफ युद्ध शुरू होने का खतरा है। 
विज्ञापन


ट्रंप बोले- यूरोपीय संघ ने अमेरिका का बहुत फायदा उठाया
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ताजा बयान में कहा है कि 'वह यूरोपीय संघ पर टैरिफ जरूर लगाएंगे।' ट्रंप ने कहा कि यूरोपीय संघ ने अमेरिका का बहुत फायदा उठाया है। हालांकि उन्होंने यूरोपीय संघ पर टैरिफ लगाने की कोई समयसीमा नहीं बताई, लेकिन ये कहा कि वे बहुत जल्द इस मामले में फैसला लेंगे। ट्रंप ने यूरोपीय संघ के 27 देशों के साथ बढ़ते व्यापार घाटे का भी जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि यूरोपीय संघ ने हमारा फायदा उठाया है। वहीं ट्रंप के बयान पर यूरोपीय देशों ने भी तगड़ा पलटवार करने की बात कही है। ईयू के प्रवक्ता ने कहा कि 'अगर अमेरिकी राष्ट्रपति टैरिफ लगाते हैं तो यूरोपीय संघ भी यूरोपीय उत्पादों पर मनमाने तरीके से टैरिफ लगाने का दृढ़ता से जवाब देगा।'
विज्ञापन


ट्रंप द्वारा यूरोप के उत्पादों पर टैरिफ लगाने का बयान ऐसे समय आया है, जब उनके करीबी सहयोगी और अरबपति कारोबारी एलन मस्क लगातार यूरोप की राजनीति में दिलचस्पी ले रहे हैं। मस्क ने सोशल मीडिया पर मेक यूरोप ग्रेट अगेन कैंपेन की शुरुआत भी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा, मैक्सिको पर भी टैरिफ लगा चुके हैं ट्रंप
ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका की सरकार पर भी कुछ वर्ग के लोगों से गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उनकी सारी मदद रोकने की धमकी दी। उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने एक दिन पहले ही कनाडा, मैक्सिकों से आने वाले उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया है। साथ ही ट्रंप ने चीन के सामान पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त कर लगाने का भी फैसला किया है। इसके जवाब में कनाडा की सरकार ने भी अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। ट्रंप, भारत पर भी ज्यादा टैरिफ लगाने का आरोप लगा चुके हैं। ऐसे में आशंका है कि ट्रंप, भारतीय उत्पादों पर भी टैरिफ लगाने का फैसला करते हैं तो इससे भारत के हितों को भी नुकसान हो सकता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed