{"_id":"63d6ef6ef814c06b992b0e76","slug":"donald-trump-held-his-first-political-campaign-for-2024-elections-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अभियान की शुरुआत की, बोले- बाइडन ने देश को किया बर्बाद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अभियान की शुरुआत की, बोले- बाइडन ने देश को किया बर्बाद
Mon, 30 Jan 2023 03:43 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 30 Jan 2023 03:43 AM IST
सार
ट्रंप ने कहा कि जो बाइडन ने अमेरिका को बर्बादी और विनाश के रास्ते पर डाल दिया है। हमें आज एक ऐसे नेता की जरूरत है जो पहले दिन ऐसा करने के लिए तैयार हो। हम साथ मिलकर अमेरिका को फिर से महान बनाने के अधूरे काम को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
अमेरिका में 2024 में आम चुनाव होंगे, इसको लेकर तमाम चुनावी पार्टियों ने अभियान चलाने शुरू कर दिए हैं। इस कड़ी में संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद राजनीतिक अभियान की शुरुआत कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने न्यू हैम्पशायर में कहा, मैं अब और अधिक क्रोधित हूं। मैं अब पहले से कहीं अधिक प्रतिबद्ध हूं। दो महीने पहले उन्होंने तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमाने की घोषणा की थी। सालेम के न्यू हैंपशायर में रिपब्लिकन पार्टी की सालाना बैठक में ट्रंप ने पार्टी नेताओं से कहा कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर वह यहां से अपने अभियान की शुरुआत कर रहे हैं।
विज्ञापन
रैली में जो बाइडन की आलोचना की
स्थानीय मीडिया खबरों के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार को दक्षिण कैरोलिना के दक्षिणी राज्य में "मेक अमेरिका ग्रेट अगेन" नारे के साथ एक रैली की। रैली में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को कई मुद्दों पर घेरा साथ ही रिकॉर्ड उच्च मुद्रास्फीति और मेक्सिको के साथ अमेरिकी दक्षिणी सीमा पार करने वाले अवैध प्रवासियों को लेकर बाइडन की आलोचना की।
विज्ञापन
बाइडन ने अमेरिका को बर्बादी के रास्ते पर डाल दिया है
एनएचके वर्ल्ड के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि जो बाइडन ने अमेरिका को बर्बादी और विनाश के रास्ते पर डाल दिया है। आगे उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव हमारे देश को बचाने के लिए हमारा एक शॉट है और हमें एक ऐसे नेता की जरूरत है जो पहले दिन ऐसा करने के लिए तैयार हो। हम साथ मिलकर अमेरिका को फिर से महान बनाने के अधूरे काम को पूरा करेंगे।
15 नवंबर को, ट्रंप ने घोषणा की कि वह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए रिपब्लिक पार्टी के नामांकन की मांग करेंगे। ट्रंप ने कहा कि कअमेरिका को फिर से महान और गौरवशाली बनाने के लिए मैं आज रात अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रहा हूं।
डोनाल्ड ट्रंप ने न्यू हैम्पशायर जीओपी के सदस्यों को सलेम में अपनी वार्षिक बैठक में कहा कि हम यहां राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में शुरुआत कर रहे हैं। न्यू हैम्पशायर में, ट्रंप ने घोषणा की कि निवर्तमान राज्य जीओपी अध्यक्ष स्टीफन स्टेपनेक को उनके अभियान में एक वरिष्ठ सलाहकार के रूप में जोड़ा जाएगा।