फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump gaza plan praise by israel pm benjamin netanyahu said it could change history

Gaza: ट्रंप के गाजा प्लान से खुश इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू, बोले- अगर ऐसा हुआ तो ये इतिहास बदल सकता है

Wed, 05 Feb 2025 11:34 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 05 Feb 2025 11:34 AM IST
सार

नेतन्याहू ने कहा कि 'हमारी कोशिश है कि गाजा अब कभी भी इस्राइल की सुरक्षा के लिए चुनौती न बने, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने जो सुझाव दिया है, उससे गाजा की तस्वीर बदल सकती है और इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।'

विज्ञापन
donald trump gaza plan praise by israel pm benjamin netanyahu said it could change history
व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ नेतन्याहू - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा को अमेरिकी नियंत्रण में लेने की इच्छा जाहिर की है और कहा है कि अमेरिका गाजा में पुनिर्निर्माण कराएगा। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप की इस योजना पर खुशी जताई है और कहा है कि अगर ऐसा होता है तो इससे इतिहास बदल सकता है। 
विज्ञापन


ट्रंप के गाजा प्लान की तारीफ की
नेतन्याहू ने कहा कि 'हमारी कोशिश है कि गाजा अब कभी भी इस्राइल की सुरक्षा के लिए चुनौती न बने, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने जो सुझाव दिया है, उससे गाजा की तस्वीर बदल सकती है और इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। ये कुछ ऐसा है कि इससे गाजा का इतिहास का बदल सकता है।'
विज्ञापन


नेतन्याहू ने बताया गाजा युद्ध से क्या चाहते हैं
इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू अमेरिका दौरे पर हैं और उन्होंने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। ट्रंप से मुलाकात के बाद मीडिया ने नेतन्याहू से सवाल किया कि क्या वे बंधकों की रिहाई के लिए हो रहे समझौते का समर्थन करते हैं? तो नेतन्याहू ने कहा कि मैं सभी बंधकों की रिहाई के साथ ही युद्ध से जुड़े हमारे उद्देश्यों को पूरा करना चाहता हूं। नेतन्याहू ने कहा कि वे चाहते हैं कि हमास की सैन्य इकाई खत्म हो, और हमास, गाजा पर प्रशासन न करे और गाजा भविष्य में कभी भी इस्राइल के लिए खतरा न बने। नेतन्याहू ने कहा कि ये हमारे सिर्फ लक्ष्य नहीं हैं बल्कि हम इन्हें पाकर रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका दौरे पर पहुंचे पहले विदेशी नेता बनने पर नेतन्याहू ने कहा कि वे इससे सम्मानित महसूस कर रहे हैं। नेतन्याहू ने कहा कि ट्रंप हमेशा से इस्राइल के सच्चे दोस्त रहे हैं। ट्रंप ने अपने पिछले कार्यकाल में जहां छोड़ा था, वहीं से शुरुआत की है। गौरतलब है कि अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने ईरान के साथ परमाणु समझौता को खत्म किया, अब्राहम समझौते को तोड़ा और यरूशलम में अमेरिका का दूतावास खोला था।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed