{"_id":"5f3a39af8ebc3e3cc85fa712","slug":"donald-trump-gave-hint-of-banning-alibaba-after-tiktok-ban-says-we-are-trying-to-find-out-more-possibilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: ट्रंप ने दिया संकेत, टिकटॉक के बाद अलीबाबा पर लग सकता है प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: ट्रंप ने दिया संकेत, टिकटॉक के बाद अलीबाबा पर लग सकता है प्रतिबंध
Mon, 17 Aug 2020 01:34 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
अमेरिका में चीनी एप टिकटॉक पर प्रतिबंध के बाद अब अगला नंबर अलीबाबा का हो सकता है। इस बात के संकेत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या सरकार अलीबाबा जैसी चीनी स्वामित्व वाली कुछ और कंपनियों पर भी शिकंजा कसने वाली है तो उन्होंने कहा, 'ठीक है, हम और भी संभावनाएं तलाश रहे हैं। हां, यह हो सकता है।'
विज्ञापन
चीनी कंपनियों पर लगातार ट्रंप प्रशासन दबाव बना रहा है। ट्रंप प्रशासन ने चीनी एप टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस को अपना अमेरिकी कारोबार बेचने के लिए 90 दिनों का समय दिया है। अमेरिकी यूजर्स के निजी डाटा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को देखते हुए कई चीनी कंपनियां ट्रंप प्रशासन की नजर में खटक रही हैं। ट्रंप के अलीबाबा को लेकर दिए बयान से चीन की बेचैनी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
अमेरिकी सुरक्षा के लिए खतरा हैं चीनी एप
पिछले हफ्ते ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने टिकटॉक और वीचैट के चीनी मालिकों से लेन-देन करने पर रोक लगा दी थी। उनका कहना था कि ये अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और अर्थव्यवस्था के लिए खतरा हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि अमेरिका में टिकटॉक के 10 करोड़ यूजर्स के लिए ट्रंप के इस आदेश का क्या मतलब है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक की अमेरिकी संपत्ति बेचने का चीनी कंपनी को दिया आदेश
शनिवार को ट्रंप ने चीन की कंपनी बाइटडांस को 90 दिन में अमेरिका में अपनी उन सभी संपत्तियों को बेचने का आदेश दिया है जिनके सहारे कंपनी लोकप्रिय मोबाइल एप का अमेरिका में परिचालन करती है। शुक्रवार को जारी अधिशासी आदेश में ट्रंप ने कहा कि, उन्हें ऐसे कुछ विश्वसनीय साक्ष्य मिले हैं जिससे उन्हें यकीन होता है कि चीनी कंपनी बाइटडांस कुछ ऐसे काम कर सकती है जिनसे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को क्षति पहुचने का खतरा होगा।'