{"_id":"64c51b3b246e9852e700f03b","slug":"donald-trump-from-bribing-an-adult-star-to-sexually-abusing-a-writer-here-is-the-list-of-cases-2023-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: एडल्ट स्टार को घूस देने से लेकर लेखिका का यौन शोषण करने तक, इन कानूनी मामलों में फंसे हैं ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: एडल्ट स्टार को घूस देने से लेकर लेखिका का यौन शोषण करने तक, इन कानूनी मामलों में फंसे हैं ट्रंप
Sat, 29 Jul 2023 07:30 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Sat, 29 Jul 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो :
AMAR UJALA
विस्तार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही हैं। ट्रंप के खिलाफ गुरुवार को गोपनीय दस्तावेज से जुड़ा एक और मामला दर्ज किया गया है। ट्रंप पर नया आरोप है कि उन्होंने गोपनीय दस्तावेज से जुड़े मामले की जांच में बाधा पहुंचाने और फ्लोरिडा स्थित अपने आवास मार-ए-लागो के सर्विलांस फुटेज डिलीट किए।यह कोई पहला अवसर नहीं है जब ट्रंप किसी आपराधिक मामले में फंसे हों। इससे पहले भी दो मामलों में उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है और दो बार आरोप तय किए जा चुके हैं। आखिर ट्रंप के खिलाफ नया मामला क्या है? इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ कितने मामले चल रहे हैं? उन मामलों में क्या हुआ? जांच कहां तक पहुंची? आइये जानते हैं...
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो :
Social Media
1. गोपनीय दस्तावेज मामला
ट्रंप के खिलाफ गोपनीय दस्तावेजों से जुड़ा मामला फ्लाोरिडा में चल रहा है। उनके खिलाफ जासूसी अधिनियम के तहत राष्ट्रीय रक्षा जानकारी को जानबूझकर अपने पास रखने, न्याय में बाधा डालने की साजिश और झूठे बयान समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद जनवरी 2021 में व्हाइट हाउस छोड़ने वक्त सैकड़ों गोपनीय दस्तावेज अपने साथ ले गए। उन दस्तावेजों को फ्लोरिडा में उनके मार-ए-लागो रिजॉर्ट में पहुंचाया गया।

डोनाल्ड ट्रंप और स्टॉर्मी डेनियल
- फोटो :
सोशल मीडिया
2. एडल्ट फिल्म स्टार को घूस देने का मामला
ट्रंप के खिलाफ दूसरा मामला न्यूयॉर्क में चल रहा है। यह मामला 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल को घूस देने से जुड़ा है। आरोप है कि ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने पूर्व राष्ट्रपति के साथ विवाहेतर संबंध होने की अपनी बातों को नकारने के लिए स्टॉर्मी को 130,000 डॉलर की घूस दी। हालांकि, ट्रंप ने इन आरोपों से इनकार किया है। अभियोजकों ने आरोप लगाया कि ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने अपनी ओर से किए गए लेनदेन को गलत तरीके से कानूनी खर्च दिखाकर कोहेन को धन मुहैया कराया। आगे इस धन को स्टॉर्मी डेनियल को दिया गया।

हिंसक प्रदर्शन करते ट्रंप समर्थक
- फोटो :
पीटीआई
3. कैपिटल हिल्स हिंसा मामला
ट्रंप पर यह मामला वाशिंगटन में चल रहा है जो छह जनवरी 2021 को कैपिटल हिल में हुई हिंसा से जुड़ा है। ट्रंप के खिलाफ आधिकारिक कार्यवाही में बाधा डालने, सरकार के खिलाफ साजिश करने और विद्रोह को उकसाने जैसे आरोप हैं। दरअसल, 2020 के चुनाव में ट्रंप के प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन की जीत हुई थी जिसके प्रमाणिकरण की प्रक्रिया अमेरिकी संसद कांग्रेस में हो रही थी।
आरोप है कि इसी प्रक्रिया को बाधित करने के उद्देश्य से छह जनवरी 2021 को, ट्रंप समर्थकों ने यूएस कैपिटल पर हिंसक हमला किया। बाद में एक सीनेट रिपोर्ट में दावा किया गया कि हिंसक घटनाओं में सात लोग मारे गए। सदन ने विद्रोह को उकसाने के लिए ट्रंप पर महाभियोग चलाया, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति को सीनेट ने बरी कर दिया। अब वह हमले में अपनी भूमिका को लेकर संभावित आपराधिक आरोपों का सामना कर रहा है।

4. 2020 चुनाव में हस्तक्षेप का मामला
ट्रंप के खिलाफ यह मामला जॉर्जिया में चल रहा है जो पिछले राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप से जुड़ा है। ट्रंप के खिलाफ चुनाव संहिता के उल्लंघन का आरोप है। दावा है कि ट्रंप ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने की कोशिश की थी। ट्रंप ने जॉर्जिया के राज्य सचिव को जो बाइडन को हराने के लिए पर्याप्त वोट का जुगाड़ करने का निर्देश दिया। फुल्टन काउंटी के जिला अटॉर्नी फानी विलिस जॉर्जिया में ट्रंप के इन प्रयासों की जांच कर रहे हैं।

Former US President Donald Trump
- फोटो :
सोशल मीडिया
5. मानहानि और यौन शोषण मामला
पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ यह मामला न्यूयार्क में चल रहा है। दरअसल, लेखिका ई. जीन कैरोल ने ट्रंप के खिलाफ मानहानि और यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। कैरोल का आरोप है कि ट्रंप ने 1996 में उनका यौन उत्पीड़न किया था। हालांकि, ट्रंप ने बार-बार आरोपों से इनकार किया है। फिलहाल ट्रंप के खिलाफ दो सिविल केस चल रहे हैं।