फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump: former US President Donald Trump indicted over hush money by a grand jury, what next

Donald Trump: एडल्ट स्टार को पैसे देने के मामले में बढ़ी ट्रंप की मुश्किल, आगे क्या करेंगे पूर्व राष्ट्रपति?

Fri, 31 Mar 2023 07:23 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 31 Mar 2023 07:23 PM IST
विज्ञापन
सार
जिस मामले में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ी हैं वह मामला 2016 का है। दावा किया जाता रहा है कि मामला स्टॉर्मी डेनियल्स को एक लाख तीस हजार डॉलर के भुगतान से जुड़ा है। 
loader
Donald Trump: former US President Donald Trump indicted over hush money by a grand jury, what next
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

एडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से जुड़े मामले में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं। अब इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चलेगा। ऐसे में ट्रंप आपराधिक मुकदमे का सामना करने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं। 


 गुरुवार को न्यूयार्क ग्रैंड जूरी ने एक एडल्ट स्टार को चुपके से पैसे देने के मामले में ट्रंप को दोषी पाया। जूरी ने आपराधिक मुकदमा चलाने के पक्ष में वोट किया। जूरी का यह फैसला ऐसे वक्त में आया है, जब ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी में जुट चुके हैं। ट्रंप को अटलांटा और वाशिंगटन में भी आपराधिक जांच का सामना करना पड़ सकता है।

ट्रंप & स्टॉर्मी डेनियल्स
ट्रंप & स्टॉर्मी डेनियल्स - फोटो : अमर उजाला
मामला क्या है?
जिस मामले में ट्रंप की मुश्किलें बढ़ी हैं वह मामला 2016 का है। दावा किया जाता रहा है कि मामला स्टॉर्मी डेनियल्स को एक लाख तीस हजार डॉलर के भुगतान से जुड़ा है। ग्रांड ज्यूरी की जांच में पाया गया कि 2016 में  डेनियल्स ने मीडिया के सामने खुलासा किया था कि ट्रंप और उनके बीच नजदीकी रिश्ता था। इसकी भनक लगने पर ट्रंप की टीम के वकील ने स्ट्रॉर्मी को चुप रहने के लिए एक लाख तीस हजार डॉलर दिए थे।

वहीं, स्टॉर्मी का यह भी आरोप है कि ट्रंप ने नेवादा में एक सेलेब्रिटी गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान उन्हें अपने होटल रूम में बुलाया था। ट्रंप ने स्टॉर्मी को टीवी स्टार बनाने का वादा किया था। स्टॉर्मी के मुताबिक, ट्रंप और उनके बीच संबंध बने थे। हालांकि, ट्रंप इस बात से इनकार करते रहे हैं कि उन्होंने स्टॉर्मी के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। जुलाई 2007 में स्टॉर्मी डेनियल जब ट्रंप से मिली थीं, तब उनकी उम्र 27 साल थी और ट्रंप की 60 साल।

trump, Stormy Daniels
trump, Stormy Daniels - फोटो : AFP
ट्रम्प पर और भी आरोप हैं?
इस मामले का फेडरल इलेक्शन कमीशन और फेडरल न्यूयॉर्क प्रोसिक्यूटर, दोनों ही अवलोकन कर चुके हैं। हालांकि दोनों ने ही ट्रंप पर कोई एक्शन नहीं लिया था। अब मैनहट्टन की अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से मुख्य गवाह कोहेन होंगे। कोहेन अगस्त 2018 में ही अपना यह अपराध कबूल कर चुके हैं कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उन्होंने फाइनैंशियल गड़बड़ी की थी। उन्होंने स्वीकार किया था कि स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देने में उन्होंने मदद की थी। यही नहीं, उन्होंने प्लेबॉय की एक पूर्व मॉडल को पैसे देने की बात भी कबूली थी ताकि ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में मदद ली जा सके। कोहेन ने कहा था कि यह सब उन्होंने ट्रंप के कहने पर किया था।

डोनाल्ड ट्रम्प
डोनाल्ड ट्रम्प - फोटो : अमर उजाला
फैसले पर ट्रम्प ने क्या प्रतिक्रिया दी?
इसको लेकर ट्रंप का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक उत्पीड़न किया जा रहा है और इतिहास में उच्चतम स्तर पर चुनाव में हस्तक्षेप का प्रयास है। ट्रंप ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन को धमकी भी दी। कहा कि ये विच हंट उनपर भारी पड़ेगा। 

मैनहेटन में ग्रैंड जूरी का फैसला आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'यह इतिहास में सबसे ऊंचे स्तर पर राजनीतिक उत्पीड़न और चुनावी हस्तक्षेप है। जब से मैं ट्रम्प टॉवर में गोल्डन एस्केलेटर से नीचे आया और अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली तब से कट्टरपंथी वाम डेमोक्रेट मेरे पीछे पड़े हुए हैं। वह इस देश के मेहनती पुरुषों और महिलाओं के दुश्मन बन गए हैं। 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' आंदोलन को नष्ट करने के लिए एक विच-हंट में लगे हुए हैं।'

डोनाल्ड ट्रम्प
डोनाल्ड ट्रम्प - फोटो : Social Media
आगे क्या होगा?
ट्रम्प की गिरफ्तारी हो सकती है। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी कब होगी, कैसे होगी, इनका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि वह अभियोग का जवाब कैसे देते हैं। इसी बीच ट्रंप के वकीलों ने कहा है कि वह स्वेच्छा से न्यूयॉर्क में पेशी के लिए आएंगे। रिपब्लिकन नेता के पास मौजूदा समय में कई विकल्प हैं। पहला विकल्प है कि ट्रम्प स्वेच्छा से खुद को सौंपने के लिए सहमत हो जाएं। इससे पहले प्रतिवादी का फिंगरप्रिंट और फोटोग्राफ (मगशॉट) लिया जाएगा, यह प्रक्रिया सप्ताह की शुरुआत में हो सकती है। इसके बाद ट्रम्प निर्दोष होंगे या दोषी करार दिए जाएंगे इसका फैसला करने के लिए अदालत के समक्ष उन्हें मौजूद होना होगा।

ट्रम्प के वकीलों ने सार्वजनिक रूप से संभावना व्यक्त की है ट्रम्प स्वैच्छिक रूप से उपस्थिति हो सकते हैं। पाम बीच काउंटी स्टेट अटॉर्नी डेव एरोनबर्ग ने गुरुवार को कहा कि एक बार जब वह न्यूयॉर्क पहुंच जाते हैं, तो उनकी उंगलियों के निशान लिए जाएंगे और एक मगशॉट लिया जाएगा, लेकिन उन्हें हथकड़ी नहीं लगाई जाएगी।

ट्रम्प के मामले में दूसरा विकल्प है कि न्यूयॉर्क पहले फ्लोरिडा के गवर्नर के माध्यम से प्रत्यर्पण की मांग करे। अगर ट्रंप स्वेच्छा से पेश होने से इनकार करते हैं तो फ्लोरिडा के अधिकारियों को कानूनन इस प्रक्रिया को पूरा करना पड़ेगा। 

डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थक
डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थक - फोटो : SOCIAL MEDIA
क्या 2024 राष्ट्रपति चुनाव पर भी प्रभाव पड़ेगा? 
अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे है। ट्रंप फिर से इस चुनाव में अपनी दावेदारी ठोक चुके हैं। उनके अलावा मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी चुनाव लड़ने का एलान किया है। इसके अलावा दो भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक भी इस लड़ाई में आगे हैं। लेकिन जूरी के फैसले के बाद मुख्य प्रश्न जो उठता है वह यह है कि यदि ट्रम्प को दोषी ठहराया जाता है, तो क्या यह उन्हें पद की दौड़ से रोक देगा? रिपोर्टों के मुताबिक, वह अभी भी चुनाव लड़ सकेंगे और चुनाव जीते तो देश की बागडोर संभालेंगे। अमेरिकी संविधान में यह आवश्यक नहीं है कि राष्ट्रपति अभियुक्त हो, सजायाफ्ता हो या जमानत पर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed