फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump fined five million america doller by Manhattan federal court in physical abuse case

US: अदालत ने यौन शोषण मामले में डोनाल्ड ट्रंप को ठहराया दोषी, पांच मिलियन अमेरिकी डॉलर का लगाया जुर्माना

Wed, 10 May 2023 02:41 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 10 May 2023 02:41 AM IST
सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अदालत ने यौन शोषण के मामले में जिम्मेदार ठहराते हुए पांच मिलियन अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया है।
 

विज्ञापन
Donald Trump fined five million america doller by Manhattan federal court in physical abuse case
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मैनहैटन संघीय अदालत ने यौन शोषण और मानहानि के मामले में दोषी ठहराया है। अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप पर पांच मिलियन अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया है। दरअसल, ट्रंप 1990 के दशक में एक महिला के साथ यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे थे।
विज्ञापन


79 वर्षीय पूर्व लेखिका ई.जीन कैरोल ने ट्रंप पर मुकदमा दायर किया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने बर्गडॉर्फ गुडमैन स्टोर के चेंजिंग रूम में उसके साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने कहा कि इस मामले को सार्वजनिक करने में 20 साल से अधिक का समय लगा क्योंकि वह ट्रंप से डरी हुई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अक्टूबर 2022 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया। हालांकि, अदालत ने ट्रंप को दुष्कर्म का दोषी नहीं पाया है। अदालत ने कैरोल के इस दावे को खारिज कर दिया कि डोनाल्ड ट्रंप ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

 
ट्रंप ने आरोपों को नकारा था
हालांकि ट्रंप ने खुद पर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा था कि 'यह घटिया और हास्यास्पद कहानी है। यह पूरी तरह मनगढ़ंत है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।' उल्लेखनीय है कि लेखिका कैरोल ने अक्तूबर 2022 में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलासा किया था कि 90 के दशक में ट्रंप ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। वहीं ट्रंप ने दुष्कर्म के आरोपों से इंकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अन्य महिलाओं ने भी लगाए हैं ट्रंप पर आरोप
ट्रंप के खिलाफ दो अन्य महिलाओं ने भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। जिनमें पीपल मैगजीन की पूर्व रिपोर्टर नताशा स्टेनॉफ का नाम शामिल है। नताशा का आरोप है कि ट्रंप ने 2005 में अपने फ्लोरिडा स्थित मार ए लोगो क्लब में उसके साथ बदतमीजी की थी। वहीं ट्रंप पर आरोप लगाने वाली दूसरी महिला जेसिका लीड्स ने भी आरोप लगाए हैं कि साल 1979 में ट्रंप ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed