फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Finally agress to Biden Transition, Michigan certifies Joe Biden as winner

मिशिगन में मिली बाइडन को जीत, ट्रंप बोले- सत्ता परिवर्तन हुआ, लेकिन नहीं मानी हार

Tue, 24 Nov 2020 08:59 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 24 Nov 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump Finally agress to Biden Transition, Michigan certifies Joe Biden as winner
डोनाल्ड ट्रंप-जो बाइडेन (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को मिशिगन में भी जीत मिल गई है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार अमेरिका में सत्ता परिवर्तन की बात स्वीकार कर ली है। साथ ही, यह भी कहा कि उन्होंने अभी तक हार नहीं मानी है।

विज्ञापन


मिशिगन में मिली बाइडन को जीत
मिशिगन के चुनाव अधिकारियों ने राज्य में जो बाइडन की जीत की घोषणा सोमवार को कर दी। बाइडन राज्य में 1,54,000 मतों से विजयी घोषित किए गए हैं। उनकी इस विजय से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका लगा है जो निर्वाचन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते रहे हैं।
विज्ञापन


बोर्ड ऑफ स्टेट कैनवासर्स ने तीन-शून्य से बाइडन को मिली विजय की पुष्टि की। इस बोर्ड में दो रिपब्लिकन एवं दो डेमोक्रेट हैं। ट्रंप के सहयोगी एवं चुनाव में पराजित होने वाले सीनेट उम्मीदवार जॉन जेम्स ने निर्णायक मंडल से मतदान की प्रक्रिया दो सप्ताह के लिए टालने का आग्रह किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशिगन के गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, मिशिगन के लोगों ने जनादेश दे दिया है। नव निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन ने मिशिगन राज्य में 1,54,000 मतों से विजय हासिल की है और वह 20 जनवरी को हमारे अगले राष्ट्रपति होंगे। 

ट्रंप ने सत्ता परिवर्तन स्वीकारा, लेकिन अब तक नहीं मानी हार

इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी चुनावी हार स्वीकार नहीं की, लेकिन सत्ता परिवर्तन पर सहमति जताई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अधिकारियों से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को सत्ता हस्तांतरित करने की तैयारी शुरू करने को कहा। दरअसल सत्ता हस्तांतरण के लिए जिम्मेदार संघीय एजेंसी जीएसए की प्रमुख ने कहा था कि वह बाइडन को व्हाइट हाउस में आने के लिए जरूरी संसाधन मुहैया कराएंगी, जिसके बाद ट्रंप का यह बयान आया है।

ट्रंप ने हालांकि इस बात पर भी जोर दिया कि वह ‘लड़ाई जारी रखेंगे और जीत हासिल करेंगे।’ अमेरिका में तीन नवंबर को हुए चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए बाइडन और उप राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस को विजेता घोषित किया गया है लेकिन ट्रंप ने अभी तक अपनी हार स्वीकार नहीं की है।

ट्रंप के अभियान दल ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी एवं धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज कराए हैं, जिनमें से कई को अदालतें खारिज भी कर चुकी है। ‘जनरल सर्विस एडमिनिस्ट्रेटर’ (जीएसए) एमिली मर्फी द्वारा नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को पत्र लिख कर ट्रंप प्रशासन के आधिकारिक तौर पर सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए तैयार होने की जानकारी देने के कुछ घंटों बाद ट्रंप ने इस संबंध में ट्वीट किया।

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘मैं जीएसए की एमिली मर्फी का देश के प्रति उनके समर्पण और निष्ठा के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। उनको परेशान किया गया, धमकाया गया और गालियां दी गई... और मैं नहीं चाहता कि यह उनके, उनके परिवार या जीएसए के किसी भी कर्मचारी के साथ हो। हमारी लड़ाई जारी रहेगी और मुझे विश्वास है कि हम जीतेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed