फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Will Contest in 2024 Presidential Election Submitted the Documents in White House

Donald Trump: 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे ट्रंप, व्हाइट हाउस की उम्मीदवारी के लिए दाखिल किए दस्तावेज

Wed, 16 Nov 2022 09:43 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 16 Nov 2022 09:43 AM IST
सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस की उम्मीदवारी के लिए दस्तावेज दाखिल कर दिए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
Donald Trump Will Contest in 2024 Presidential Election Submitted the Documents in White House
डोनाल्ड ट्रंप(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस की उम्मीदवारी के लिए दस्तावेज दाखिल कर दिए हैं। ट्रंप के इस फैसले से अब साफ हो गया कि वे 2024 में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वहीं दस्तावेज दाखिल करने के बाद ट्रंप ने बयान भी जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को फिर से महान और गौरवशाली बनाने के लिए मैं आज अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रहा हूं। वहीं ट्रंप के इस एलान पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ट्रंप ने अमेरिका को निराश किया है। 

विज्ञापन


ट्रंप ने पहले ही कर दिया था इशारा
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने आठ नवंबर को ट्वीट करते हुए कहा था कि वे 15 नवंबर को बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं तब ही से उनके इशारे से साफ लग रहा था कि वे 2024 में चुनावी मैदान में एक बार फिर से उतरने वाले हैं। बता दें कि ट्रंप की यह घोषणा अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव के परिणाम के मद्देनजर की गई है। वहीं न्यूज चैनल CNN ने बताया कि ट्रंप  की कागजी कार्यवाही उनकी उम्मीदवारी को स्थापित करने के लिए फेडरल इलेक्शन कमेटी के पास पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका की वापसी अभी से शुरू हो गई है: ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि दुनिया में ऐसा कभी नहीं हुआ होगा और शायद ही ऐसा कभी होगा। उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन सबसे हटकर होगा। अमेरिका की वापसी अभी से शुरू हो गई है। उन्होंने कहा, मेरे नेतृत्व में अमेरिका एक महान और गौरवशाली देश था लेकन अब हमारा देश पतन की ओर जा रहा है। हम देश के रूप में असफल रहे हैं।


हम होते को यूक्रेन में रूस का युद्ध कभी नहीं होता: ट्रंप
रिपब्लिकन पार्टी के बारे में बात करते हुए, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनकी पार्टी बहुत बड़ी, बहुत मजबूत, बहुत अधिक शक्तिशाली है। हमारी पार्टी देश के लिए सर्वोच्च प्रदर्शन कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन में रूस का युद्ध कभी नहीं होता। ट्रंप ने कहा कि यहां तक कि डेमोक्रेट्स ने भी इसे स्वीकार किया है।

ट्रंप तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहे हैं।  इससे पहले ट्रंप ने 2016 में जीत हासिल की थी और अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने 2020 में भी राष्ट्रपति चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें मुंह की खानी पड़ी थी। उन्हें जो बाइडेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब 2024 में भी ताल ठोंकेंगे। गौर करने वाली बात यह है कि राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान करने के कुछ ही देर बाद ट्रंप को झटका भी लगा। उन्हें यह झटका उनकी ही बेटी इवांका ने दिया। दरअसल, इवांका ने ट्रंप के लिए चुनाव प्रचार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं अपने पिता से बेहद प्यार करती हूं, लेकिन उनके लिए प्रचार नहीं करूंगी। मेरा पूरा ध्यान अपने परिवार और बच्चों की परवरिश पर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed