फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Ex president Biden security clearance revoke says ending intelligence briefings in payback move

Donald Trump: क्या बाइडन से बदला लेना चाहते हैं ट्रंप? कहा- खत्म करूंगा वर्गीकृत खुफिया ब्रीफिंग, जानिए असर

Sat, 08 Feb 2025 07:28 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 08 Feb 2025 07:28 AM IST
सार

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन के खिलाफ बदले की कार्रवाई करते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के साथ-साथ उन्हें मिलने वाली दैनिक खुफिया ब्रीफिंग को खत्म कर दिया है। बता दें कि, इससे पहले जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ 2021 में ऐसा ही किया था।

विज्ञापन
Donald Trump Ex president Biden security clearance revoke says ending intelligence briefings in payback move
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर रहे हैं और उन्हें मिलने वाली दैनिक खुफिया ब्रीफिंग को खत्म कर रहे हैं, क्योंकि बाइडन ने 2021 में उनके साथ भी ऐसा ही किया था। डोनाल्ड ट्रंप ने ये घोषणा हफ्ते के आखिरी के लिए मार-ए-लागो पहुंचने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर यह घोषणा की।
विज्ञापन


विज्ञापन


बाइडन की सुरक्षा मंजूरी रद्द
सोशल मीडिया साइट ट्रूथ सोशल में एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा- 'जो बाइडन को वर्गीकृत जानकारी तक पहुंच हासिल करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसलिए, हम तुरंत बाइडन की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर रहे हैं, और उनकी दैनिक खुफिया ब्रीफिंग रोक रहे हैं।' 'उन्होंने 2021 में यह मिसाल कायम की, जब उन्होंने खुफिया समुदाय (आईसी) को संयुक्त राज्य अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति को राष्ट्रीय सुरक्षा के विवरण तक पहुंचने से रोकने का निर्देश दिया, जो कि पूर्व राष्ट्रपतियों को दिया जाने वाला शिष्टाचार है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के फैसले पर बाइडन ने नहीं दी प्रतिक्रिया
डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले पर फिलहाल पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। इससे पहले अपने कार्यकाल में बाइडन ने ट्रंप की खुफिया ब्रीफिंग खत्म कर दी थी, जब ट्रंप ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को पलटने के प्रयासों को बढ़ावा देने और 6 जनवरी, 2021 को कैपिटल पर हमले को भड़काने में मदद की। 

बाइडन की याददाश्त खराब है- डोनाल्ड ट्रंप
उस समय, जो बाइडन ने कहा कि ट्रंप के 'अनियमित' व्यवहार के कारण उन्हें खुफिया ब्रीफिंग हासिल करने से रोका जाना चाहिए। अपने पोस्ट में, ट्रंप ने पिछले साल बाइडन की तरफ से वर्गीकृत दस्तावेजों को संभालने के बारे में विशेष वकील की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, 'हूर रिपोर्ट से पता चला है कि बाइडन की याददाश्त खराब है और अपने शीर्ष पर होने के बावजूद, उन्हें संवेदनशील जानकारी देने में भरोसा नहीं किया जा सकता है।' वहीं अपने ट्रूथ सोशल पोस्ट के आखिरी में डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, 'मैं हमेशा हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करूंगा - जो बाइडन, आपको निकाल दिया गया है। अमेरिका को फिर से महान बनाओ!'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed