{"_id":"61eb745ba9b6c215ba7eda3b","slug":"donald-trump-directed-the-top-military-leader-to-seize-voting-machines-after-his-defeat-in-the-2020-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: किसी भी हाल में राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के लिए ट्रंप ने रची थी साजिश, शीर्ष सैन्य अधिकारी को दिया था वोटिंग मशीन जब्त करने का आदेश ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: किसी भी हाल में राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के लिए ट्रंप ने रची थी साजिश, शीर्ष सैन्य अधिकारी को दिया था वोटिंग मशीन जब्त करने का आदेश
Sat, 22 Jan 2022 08:34 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 22 Jan 2022 08:34 AM IST
सार
नेशनल आर्काइव की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह पत्र व्हाइट हाउस से जारी किया गया था, इसमें चुनाव हारने के बाद सैन्य अधिकारी को आदेश दिया गया था कि सभी वोटिंग मशीनों को जब्त कर लिया जाए।
विज्ञापन
Former US President Donald Trump
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2020 में अमेरिकी चुनाव को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव हारने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना के उच्च अधिकारी को वोटिंग मशीन जब्त करने का आदेश दिया था। यह आदेश व्हाइट हाउस की ओर से लिखित में जारी किया गया था। नेशनल आर्काइव द्वारा जारी की गई इस रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप मतदाताओं की इच्छा के बिना भी अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर बने रहना चाहते थे।
विज्ञापन
विशेष वकील की तैनाती भी कर रहा था व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस द्वारा यह आदेश 16 दिसंबर 2020 में जारी किया गया था। इस आदेश के साथ ही एक विशेष वकील को भी तैनात करने को कहा गया था। दरअसल, वोटिंग मशीन जब्त करने के बाद कई तरह के विवाद सामने आते, उनसे निपटने के लिए वकील की तैनाती की जानी थी। हालांकि, इस आदेश में किसी के भी हस्ताक्षर नहीं हैं। यह पत्र भी उन्हीं 750 दस्तावेजों का एक हिस्सा है, जिन्हें कैपिटल हिल हिंसा की जांच के लिए बनाई गई समिति को सौंपा गया है।
विज्ञापन
तीन पेज के पत्र में क्या है?
इस तीन पेज के लिखित आदेश में कहा गया है कि यह तत्काल प्रभाव से लागू होता है। रक्षा सचिव को आदेश दिया गया है कि मशीनों को जब्त किया जाए। उनका आंकलन किया जाए। इस दस्तावेज में हैक की गई वोटिंग मशीनों के बारे में भी बहुत कुछ है कि किस तरह से पूर्व राष्ट्रपति ने वोटों की संख्या बढ़ाने के लिए साजिश रची थी।
विज्ञापन