Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के मरने की अफवाह, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ 'ट्रंप डेड'; सेहत पर भी बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर पूरे दिन 'ट्रंप डेड' ट्रेंड होता रहा। नेटिजन्स अमेरिकी राष्ट्रपति की सेहत को लेकर भी बातें करते रहे। बता दें कि ट्रंप भारत के साथ तल्ख रिश्ते और अपनी हठधर्मिता को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला
विस्तार
सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मरने की अफवाह को लेकर नेटिजन्स ने जमकर कमेंट्स किए। शनिवार पूरे दिन 'ट्रंप डेड' की वर्ड सोशल मीडिया पर ट्रेंड होता रहा। यूजर्स ने ट्रंप की सेहत पर भी बातें कीं। ये बात इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि भारत पर मनमाने टैरिफ थोपने और वैश्विक शांति में अपनी भूमिका का श्रेय लेने की हठधर्मिता दिखा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति अपने बयानों के कारण लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में ट्रंप के बयानों के मद्देनजर कुछ खबरों में उनकी मानसिक स्थिति से जुड़ी बातें भी सामने आईं।
सोशल मीडिया पोस्ट और मीम्स की बाढ़-सी आई
दरअसल, टैरिफ की घोषणा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोशल मीडिया में खूब ट्रेंड कर रहे हैं। इस बार कारण कोई और नहीं बल्कि उनका स्वास्थ्य है। अरबपति उद्योगपति एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर शनिवार को दिनभर 'ट्रंप डेड' हैशटैग ट्रेंड करता रहा। ट्रंप की मौत को लेकर यूजर्स के पोस्ट और मीम्स की बाढ़-सी आ गई, जिसके बाद एक बार फिर ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया।
एक्स पर नंबर दो राजनीतिक ट्रेंड
देर रात भी ट्रंप का ट्रेंड बना रहा और रात करीब 11.50 बजे एक्स के क्या चल रहा है (What's Happening) सेक्शन में नंबर दो पर राजनीतिक ट्रेंड के तौर पर हैशटैग के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति का नाम (#DonaldTrump) दिखा। 22.6 हजार (22.6k) पोस्ट किए जा चुके हैं।
लगातार 'सार्वजनिक अनुपस्थिति' पर सवाल
सोशल मीडिया यूजर्स ट्रंप की 'लगातार सार्वजनिक अनुपस्थिति' पर भी सवाल उठा रहे हैं। 'ट्रंप डेड' जैसे ट्रेंडिंग अफवाहों और सेहत से जुड़ी ताजा गॉसिप्स पर व्हाइट हाउस फिलहाल चुप्पी साधे हुए है। भारतीय समयानुसार ट्रंप ने आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट (ट्रुथ सोशल पर) शनिवार रात लगभग 10.40 बजे किया। इसमें ट्रंप ने सरकार की नीतियों से जुड़ी टिप्पणी की। इससे करीब 20 घंटे पहले उन्होंने टैरिफ को अवैध बताने वाले अपीलीय कोर्ट के फैसले की आलोचना करते हुए लंबा पोस्ट लिखा था।
जेडी वेंस के बयान के बाद बढ़ गई कयासबाजी
यह भी दिलचस्प है कि दो दिन पहले एक साक्षात्कार में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक यह कह कर सनसनी मचा दी थी कि किसी भयावह त्रासदी या आपात स्थिति में वे खुद राष्ट्रपति की जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं। हालांकि, वेंस ने इस बात को भी स्पष्ट किया था कि राष्ट्रपति ट्रंप की सेहत को लेकर अटकलें बेबुनियाद हैं और उनका स्वास्थ्य बहुत अच्छा है।
इन खबरों को भी पढ़ें:
- US: 'ट्रंप अच्छी स्थिति में, फिर भी जरूरत पड़ी तो मैं राष्ट्रपति बनने को तैयार', उपराष्ट्रपति वेंस का अहम बयान
- Donald Trump Health: ट्रंप के पैरों में सूजन और हाथों पर चोट के निशान, व्हाइट हाउस ने कहा- घबराने की बात नहीं
- Nerve Problem: क्या है क्रॉनिक वेनस इनसफीशिएंसी बीमारी, जिसका ट्रंप हो गए हैं शिकार? जानिए ये कितनी खतरनाक है
ट्रंप के हाथ पर चोट और टखनों में सूजन की खबरें
इसी साल जुलाई में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, 79 वर्षीय अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के हाथ पर चोट और टखनों में सूजन देखी गई थी। इसके बाद से ही इनके स्वास्थ्य पर लगातार चर्चा हो रही है। सूजन की खबरें आने के तत्काल बाद व्हाइट हाउस ने ट्रंप की सेहत से जुड़ी अफवाहों को खारिज कर कहा था कि उन्हें क्रोनिक वेनस इंसफिशिएंसी है। दरअसल, यह नसों संबंधी एक ऐसी बीमारी है, जिसके कारण पैरों में सूजन आ जाती है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.