फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   JDance Says Donald Trump In Good Shape, But He's Ready To Be US President in case of any terrible tragedy

US: 'ट्रंप अच्छी स्थिति में, फिर भी जरूरत पड़ी तो मैं राष्ट्रपति बनने को तैयार', उपराष्ट्रपति वेंस का अहम बयान

Fri, 29 Aug 2025 09:47 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 29 Aug 2025 09:47 AM IST
सार

US: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेहत अच्छी है और वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे, लेकिन अगर कोई बड़ा हादसा हुआ तो वह जिम्मेदारी संभालने को तैयार हैं। उन्होंने ट्रंप की ऊर्जा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 200 दिनों में जो सीखा, वह उन्हें भविष्य की किसी भी चुनौती के लिए तैयार करते हैं।

विज्ञापन
JDance Says Donald Trump In Good Shape, But He's Ready To Be US President in case of any terrible tragedy
जेडी वेंस, अमेरिकी उपराष्ट्रपति - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेहत को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अगर कोई 'खौफनाक हादसा' हो जाए, तो वह अमेरिका के राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभालने के लिए पूरी तरह तरह तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि ट्रंप व्हाइट हाउस में अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने के लिए अच्छी हालत में है। 
विज्ञापन


यूएसए टुडे को दिए एक इंटरव्यू में वेंस ने याद किया कि जनवरी में जब वह पहली बार ओवल कार्यालय में दाखिल हुए तो वह वहां की भव्यता और शानदार इतिहास से बहुत प्रभावित हुए थे। 79 साल के ट्रंप की सेहत को लेकर उठ रहे सवालों पर वेंस ने कहा, राष्ट्रपति की सेहत बहुत अच्छी है... उनमें जबरदस्त ऊर्जा है। रिपब्लिकन नेता वेंस ने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति की सेहत अच्छी है। वह अपना बाकी कार्यकाल पूरा करेंगे और अमेरिकी जनता के लिए बेहतरीन काम करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'ट्रंप का टैरिफ ऐसा, जैसे कोई चूहा हाथी को मार रहा', अमेरिकी राष्ट्रपति पर भड़के अर्थशास्त्री
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप की सेहत को चर्चा इसलिए तेज हो गई, क्योंकि हाल ही में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ मुलाकात के दौरान ट्रंप के हाथ पर एक बड़ा नीला निशान देखा गया था। ट्रंप ने जनवरी 2025 में 78 साल और सात महीने की उम्र में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी, जिससे वह अमेरिका के इतिहास में शपथ लेने वाले सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति बन गए। इससे पहले जो बाइडन ने 2021 में 78 साल और दो महीने की उम्र में पद संभाला था।


वेंस अमेरिका के इतिहास में तीसरे सबसे युवा उपराष्ट्रपति हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी खौफनाक हादसे में ट्रंप को कुछ हो जाए, तो वह जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने यूएसए से कहा, अगर, भगवान न करे, कोई बड़ी दुर्घटना होती है, तो मुझे नहीं लगता कि इससे बेहतर कोई प्रशिक्षण हो सकता है जो मैंने पिछले 200 दिनों में सीखा है। इस महीने की शुरुआत में ट्रंप ने वेंस को 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन आंदोलन का सबसे संभावित उत्तराधिकारी' कहा था, लेकिन वेंस ने 2028 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की अटकलों को अभी तक नजरअंदाज ही किया है। 

ये भी पढ़ें: 'तुम्हारे बेटों के सिर कलम होंगे, बेटियों का दुष्कर्म...', रिपब्लिकन नेता ने धार्मिक ग्रंथ से की अभद्रता

वेंस ने कहा कि ट्रंप ने व्हाइट हाउस को अच्छे तरीके से सजाया है और उन्हें ओवल कार्यालय की नई सजावट पसंद आई। उन्होंने बताया कि जनवरी में जब वह पहली बार व्हाइट हाउस में गए थे, तो वह पल उनके लिए बहुत खास था। उन्होंने कहा, वो एक अद्भुत अनुभव था। मैं ओवल कार्यालय की भव्यता और वहां बने ऐतिहासिक पलों से अभिभूत हो गया था। लेकिन अगर मैं ईमानदारी से कहूं, तो उस समय सर्दी का मौसम था, पर्दे बंद थे, माहौल कुछ अंधेरा और उदास सा था। यह उस व्यक्ति का कार्यस्थल है जो पूरी दुनिया के सबसे ताकतवर नेता की भूमिका निभाता है। इस जगह में थोड़ी और रोशनी होनी चाहिए। मुझे अच्छा लगा कि राष्ट्रपति ने उसमें बदलाव किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed