{"_id":"6370bbcf66e606210464477f","slug":"donald-trump-daughter-tiffany-trump-marries-beau-michael-boulos","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ने कारोबारी माइकल बोलोस से की शादी, सामने आईं तस्वीरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ने कारोबारी माइकल बोलोस से की शादी, सामने आईं तस्वीरें
Sun, 13 Nov 2022 03:23 PM IST
संजीव कुमार झा
एएनआई, फ्लोरिडा
एएनआई, फ्लोरिडा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 13 Nov 2022 03:23 PM IST
सार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप ने अपने पुरुष मित्र के साथ शादी रचा ली है। शादी में मेलानिया, इवांका, एरिक और डॉनल्ड ट्रंप जूनियर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप की बेटी की शादी
- फोटो : Twitter
विस्तार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप रविवार को अपने पुरुष मित्र माइकल बाउलोस के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं। सामने आई तस्वीरों में ट्रंप अपनी बेटी को दूल्हे के पास ले जाने की रस्म निभाते दिखे। शादी में मेलानिया, इवांका, एरिक और डॉनल्ड ट्रंप जूनियर भी मौजूद रहे। टिफनी दुल्हन के रूप में अपने दुल्हा माइकल के साथ नीले, गुलाबी और सफेद फूलों के प्रभामंडल से ढकी एक वेदी के सामने प्रतिज्ञा का आदान-प्रदान किया। एली साब द्वारा डिजाइन किए गए लंबी बाजू के मोतियों वाले वेडिंग गाउन में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि टिफनी ट्रंप की पूर्व पत्नी मारला मेपल की पुत्री हैं।
विज्ञापन
शादी में 500 से अधिक मेहमान पहुंचे
टिफनी और उनके मंगेतर माइकल बाउलोस ने मंगलवार को ही शादी का लाइसेंस प्राप्त कर लिया। इसके बाद दोनों ने रस्म रिवाज के अनुसार शादी रचाई। इस शादी समारोह में 500 से अधिक मेहमानों ने शिरकत कीं। हालांकि शादी में मेहमानवाजी को लेकर टिफनी चिंतित दिख रही थीं लेकिन सब कुछ सुचारू रूप से निपट गया।
विज्ञापन
साल 2021 में दोनों ने की थी सगाई
जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी में कानून स्नातक 29 साल की टिफनी ने 19 जनवरी 2021 को माइकल बोलोस के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी। यह बताया गया था कि बोलोस ने दुबई से 13 कैरेट के पन्ना -कट हीरे के साथ प्रस्तावित किया था जिसकी कीमत 1.2 मिलियन डॉलर बताई गई थी।
विज्ञापन