{"_id":"66e52d67d0d8c38b7a0f2c6b","slug":"donald-trump-calls-conspiracy-theorist-laura-loomer-a-free-spirit-after-her-racist-remarks-against-kamala-harr-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: ट्रंप की करीबी लॉरा लूमर ने कमला हैरिस के खिलाफ की नस्लवादी टिप्पणी, 9\/11 हमले को बता चुकी हैं साजिश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: ट्रंप की करीबी लॉरा लूमर ने कमला हैरिस के खिलाफ की नस्लवादी टिप्पणी, 9/11 हमले को बता चुकी हैं साजिश
Sat, 14 Sep 2024 12:03 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 14 Sep 2024 12:03 PM IST
सार
लॉरा लूमर के टिप्पणी की आलोचना होने के बाद ट्रंप ने खुद को लॉरा के बयान से अलग कर लिया। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि 'लॉरा लूमर उनके प्रचार अभियान के लिए काम नहीं करती हैं।'
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
डोनाल्ड ट्रंप की करीबी और साजिश सिद्धांतकार लॉरा लूमर ने कमला हैरिस के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी की है। ट्रंप ने लॉरा लूमर का समर्थन किया, लेकिन बाद में उन्होंने लॉरा लूमर के बयान से पल्ला झाड़ लिया। रिपब्लिकन पार्टी के कई नेताओं ने भी लॉरा लूमर के बयान की आलोचना की है। लॉरा लूमर 9/11 हमले को लेकर भी साजिश के दावे कर चुकी हैं और इस वजह से वह काफी चर्चा में भी रहीं।
ट्रंप ने लॉरा का किया समर्थन
इन दिनों लॉरा लूमर को कई बार ट्रंप के साथ देखा गया है। यही वजह है कि लॉरा लूमर से करीबी संबंधों को लेकर ट्रंप से सवाल किया गया तो ट्रंप ने कहा कि 'लॉरा मेरी समर्थक रही है, जैसे बहुत से मेरे समर्थक हैं, वैसे ही वह मेरी समर्थक रही हैं। मैं लॉरा को नियंत्रित नहीं करता। वह कुछ भी बोलने के लिए स्वतंत्र हैं। मैं उन्हें नहीं बता सकता कि क्या करना चाहिए।' दरअसल लॉरा लूमर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने कहा कि 'अगर कमला हैरिस आगामी राष्ट्रपति चुनाव में जीतती हैं तो उसके बाद व्हाइट हाउस से करी की गंध आती रहेगी और व्हाइट हाउस के भाषणों को कॉल सेंटर के जरिए संचालित किया जाएगा।' माना जा रहा है कि इस पोस्ट के जरिए लॉरा लूमर ने कमला हैरिस के भारतवंशी होने पर तंज कसा है।
रिपब्लिकन नेताओं ने की आलोचना
हालांकि लॉरा लूमर के टिप्पणी की आलोचना होने के बाद ट्रंप ने खुद को लॉरा के बयान से अलग कर लिया। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि 'लॉरा लूमर उनके प्रचार अभियान के लिए काम नहीं करती हैं। वह अपने बयानों को लेकर स्वतंत्र हैं और उनके बयान निजी टिप्पणियां हैं।' रिपब्लिकन पार्टी के कई नेताओं ने लॉरा लूमर के बयान की आलोचना की है। पार्टी की वरिष्ठ नेता लिंडसे ग्राहम ने कहा कि लूमर के बयान का इतिहास परेशान करने वाला है। एक अन्य नेता ने भी लूमर के बयानों की गंभीरता पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
हाल ही में कमला हैरिस के साथ बहस में डोनाल्ड ट्रंप ने ओहायो में हैती प्रवासियों द्वारा लोगों के पालतू जानवरों को खाने का दावा किया था। माना जा रहा है कि इस साजिश सिद्धांत के पीछे भी लॉरा लूमर का दिमाग हो सकता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन