फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump asked to stop the aid to Ukraine until it helps investigation against Joe Biden

नया खुलासा : ट्रंप ने बिडेन के खिलाफ जांच में मदद करने तक यूक्रेन की मदद रोकने को कहा

Tue, 28 Jan 2020 03:12 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 28 Jan 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump asked to stop the aid to Ukraine until it helps investigation against Joe Biden
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

अमेरिकी अखबार न्यूयार्क टाइम्स ने अपनी एक खास रिपोर्ट में खुलासा किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने तत्कालीन सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन से कहा था कि वह यूक्रेन को मिलने वाली करोड़ों डॉलर की मदद को तब तक रोकना चाहते हैं जब तक यह देश आगामी राष्ट्रपति चुनाव में विरोधी पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन के खिलाफ जांच में मदद नहीं करता। 

विज्ञापन


अखबार के खुलासे से सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी और पार्टी के समर्थकों के चेहरे पर शिकन पड़ गई है। इसकी वजह यह है कि महाभियोग का सामना कर रहे ट्रंप और उनके समर्थकों पर एक आरोप यह भी है कि उन्होंने यूक्रेन की मदद जानबूझ कर रोकी है और ट्रंप समर्थकों का इसका जवाब में कहना है कि बिडेन की खिलाफ जांच और यूक्रेन की मदद रोकने में कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


अखबार के इस दावे पर व्हाइट हाउस की अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। साथ ही डोनाल्ड ट्रंप के महाभियोग में उनकी मदद कर रहे जॉय सेक्लूय की तरफ से भी कोई बयान नहीं आया है। बोल्टन के इस मामले में वकील चार्ल्स कूपर ने भी फिलहाल कोई सफाई नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस से असहमत थे ट्रंप

अखबार के मुताबिक बोल्टन, विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर यूक्रेन को मदद देने के लिए ट्रंप पर दबाव डाल रहे थे क्योंकि कांग्रेस की इसमें सहमति थी लेकिन अगस्त 2019 में  बोल्टन के साथ बातचीत में ट्रंप ने कहा कि जब तक यूक्रेन के अधिकारी बिडेन के खिलाफ जांच में सहयोग नहीं करते, तब तक वे इस देश को मदद देना नहीं चाहेंगे। राष्ट्रपति भवन ने बोल्टन को यह निर्देश भी दिया कि वह और अन्य अधिकारी जांच में सहयोग न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed