{"_id":"5fd2b9c3348be73cf675bd38","slug":"donald-trump-announces-that-morocco-becomes-fourth-arab-state-this-year-to-normalise-relations-with-israel","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्रायल के साथ संबंधों को सामान्य करने पर सहमत हुआ मोरक्को, ट्रंप ने की घोषणा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्रायल के साथ संबंधों को सामान्य करने पर सहमत हुआ मोरक्को, ट्रंप ने की घोषणा
Fri, 11 Dec 2020 06:02 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 11 Dec 2020 06:02 AM IST
विज्ञापन
इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को घोषणा की कि मोरक्को इस्रायल के साथ संबंधों को सामान्य करने पर सहमत हो गया। वहीं इस साल मोरक्को चौथा अरब देश बन गया जो अब्राहम समझौते में शामिल हुआ है।
विज्ञापन
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि आज एक और ऐतिहासिक सफलता..... हमारे दो महान मित्र देश इस्राइल और मोरक्को साम्राज्य पूर्ण राजनयिक संबंधों के लिए सहमत हुए हैं। मध्य पूर्व में शांति के लिए एक बड़ी सफलता।
विज्ञापन
साथ ही ट्रंप ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि उन्होंने पश्चिमी सहारा क्षेत्र पर मोरक्को की संप्रभुता को मान्यता देने वाली एक घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
इस समझौते के बाद इस्रायल के प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया आई। ट्रंप की घोषणा के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने समझौते की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा इस शांति में विश्वास करता था साथ ही उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति को भी धन्यवाद दिया।
वहीं मोरक्को के राजा मोहम्मद ने एक बयान में कहा कि मोरक्को निकट भविष्य में संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तीन कदम उठाएगा और साथ ही उन्होंने पश्चिमी सहारा पर मोरक्को की संप्रभुता को मान्यता देने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया।