फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump again offered to be a mediator on Kashmir issue

ट्रंप ने फिर अलापा कश्मीर पर मध्यस्थता का राग, भारत ने कहा- यह द्विपक्षीय मामला

Thu, 26 Sep 2019 08:31 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 26 Sep 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump again offered to be a mediator on Kashmir issue
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर एक बार कश्मीर मामले में भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थ बनने की पेशकश की है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत और पाक के नेताओं के साथ कश्मीर मामले पर बातचीत की है और कहा है कि इस मुद्दे को सुलझा लें और इसे खत्म करें।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मजबूत संबंध बनाने और निष्पक्ष द्विपक्षीय व्यापार पर पाकिस्तान और भारत के नेताओं के साथ उनकी बहुत फलदायी बातचीत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के संबंध में हमने कश्मीर के बारे में बात की और मैं जो भी मदद कर सकता हूं, उसकी मैंने पेशकश की और वह मदद मध्यस्थता है। मैं जो कर सकता हूं वह करूंगा, क्योंकि वे बहुत गंभीर परिस्थिति में हैं और आशा है वे बेहतर स्थिति में हो जाएंगे।

 

कश्मीर पर मध्यस्थता वाले ट्वीट को डिलीट कर चुके हैं ट्रंप
ट्रंप ने कुछ दिनों पहले अपने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया था जिसमें उन्होंने कश्मीर मध्यस्थता का जिक्र किया था। भारत शुरू से कहता रहा है कि कश्मीर उसका और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मसला है। जिसमें वह किसी भी देश का हस्तक्षेप नहीं चाहता है। वहीं पिछले कुछ समय से ट्रंप लगातार कश्मीर विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों को मध्यस्थता का प्रस्ताव दे रहे हैं।

व्हाइट हाउस ने कहा- पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने के लिए ट्रंप ने पीएम मोदी को प्रोत्साहित किया
व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि द्विपक्षीय बैठक के दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने और कश्मीर के लोगों को बेहतर जीवन देने के उनके वादे को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के मौके पर मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की भेंट हुई। इस साल मोदी के दोबारा सत्ता में आने के बाद ये उनकी चौथी मुलाकात थी।

करीब 40 मिनट तक चली इस भेंट में मुख्य रूप से द्विपक्षीय व्यापार और पाक प्रायोजित आतंकवाद से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बयान के मुताबिक राष्ट्रपति ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर अच्छी प्रगति की बात कही।

भारत ने कहा- हमारी स्थिति में कोई बदलाव नहीं...

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्रंप की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है, यह पहले प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बताया जा चुका है, वही स्थिति बनी हुई है।

रवीश कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कल आतंकवाद के संदर्भ में चर्चा हुई। इस मामले पर हमारी स्थिति को कैसे संबोधित किया जाना है, इसका उत्तर पूर्व में दिया जा चुका है और उस स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed