फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump again claims helping settle tensions between India Pakistan Amid Tariff War Know all about it

India Pakistan Ceasefire: बाज नहीं आ रहे ट्रंप; फिर भारत-पाकिस्तान तनाव सुलझाने में मदद का बेतुका दावा किया

Sat, 09 Aug 2025 09:02 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 09 Aug 2025 09:02 AM IST
सार

ट्रंप ने इस कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष का दो बार जिक्र किया। इससे पहले वे लगभग 35 मौकों पर व्यापार के जरिए भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रुकवाने का दावा कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Donald Trump again claims helping settle tensions between India Pakistan Amid Tariff War Know all about it
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के बार-बार नकारने के बाद भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाज नहीं आ रहे हैं। वे बार-बार बिना किसी सबूत के भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम कराने का श्रेय ले रहे हैं। संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसी तीसरे देश की मध्यस्थता से साफ-साफ इनकार करने के बावजूद ट्रंप अपनी जुबान पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। उन्होंने फिर दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले सैन्य संघर्ष के बाद कई बातों को सुलझाया, जो आगे चलकर परमाणु संघर्ष में बदल सकती थीं।

विज्ञापन


शुक्रवार को व्हाइट हाउस में बोलते हुए ट्रंप ने यह भी दावा किया कि दक्षिण एशियाई पड़ोसियों के बीच हालिया संघर्ष के दौरान पांच या छह विमान मार गिराए गए। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये विमान दोनों देशों में से किसी एक के गिरे थे या वह दोनों पक्षों के संयुक्त नुकसान की बात कर रहे थे। इन सब के बीच नई दिल्ली यह कहता रहा है कि भारत और पाकिस्तान ने अमेरिका की मध्यस्थता के बिना अपनी सेनाओं के बीच सीधी बातचीत के बाद अपनी सैन्य कार्रवाई रोक दी थी।
विज्ञापन


कहां, कब और क्यों लिया श्रेय?
ट्रंप ने यह टिप्पणी अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव और आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान के साथ शांति समझौते के बाद की। त्रिपक्षीय हस्ताक्षर समारोह के दौरान अमेरिका की मध्यस्थता में यह शांति समझौता हुआ। ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में मेरी सर्वोच्च आकांक्षा दुनिया में शांति और स्थिरता लाना है। आज का यह हस्ताक्षर भारत और पाकिस्तान के साथ हमारी सफलता के बाद हुआ है। वे खतरनाक तरीके से काम कर रहे थे, वे बड़े पैमाने पर संघर्ष का हिस्सा बन चुके थे और वे दो महान देश हैं, जो एक ऐसे भीषण संघर्ष से ठीक पहले एक साथ आए, जो संभवतः एक परमाणु संघर्ष होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार के माध्यम से संघर्षों का निपटारा?
व्यापार के माध्यम से संघर्षों का निपटारा करने को लेकर ट्रंप ने कहा, 'मैंने भारत और पाकिस्तान के साथ मामलों का निपटारा किया। मुझे लगता है कि यह किसी भी अन्य कारण से ज्यादा व्यापार के कारण था। इसी तरह मैं इसमें शामिल हुआ। मैंने कहा कि आप जानते हैं, मैं उन देशों के साथ काम नहीं करना चाहता जो खुद को और शायद दुनिया को उड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। वे परमाणु राष्ट्र हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed