{"_id":"5dd832aa8ebc3e54736ec41a","slug":"donald-trump-accuses-former-president-obama-of-spying","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने अपने खिलाफ साजिश का मुद्दा उठाया, ओबामा पर लगाया गंभीर आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप ने अपने खिलाफ साजिश का मुद्दा उठाया, ओबामा पर लगाया गंभीर आरोप
Sat, 23 Nov 2019 09:25 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 23 Nov 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन लंबी सार्वजनिक सुनवाई पर टिप्पणी करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को महाभियोग की जांच को पूरी तरह बेवकूफी बताया। उन्होंने उन सभी अमेरिकी राजनयिकों की भी आलोचना की, जिन्होंने उनके यूक्रेन पर दबाव बनाने के अभियान के बारे में कांग्रेस में गवाही दी है। ट्रंप ने एक सांस में कहा, डेमोक्रेट सांसद कैपिटल हिल में सुनवाई के दौरान बेवकूफों जैसे दिखाई दे रहे थे। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, मेरे हिसाब से हम छल-कपट से भरे एक भयानक सप्ताह से गुजरे हैं। इसी दौरान
विज्ञापन
ओबामा पर लगाया आरोप
महाभियोग की सुनवाई का सामना कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बराक ओबामा को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति ओबामा पर साजिश करने का आरोप लगाया। ट्रंप ने आरोप लगाते हुए कहा कि ओबामा ने वर्ष 2016 में राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान उनके अभियान की जासूसी कराई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आधुनिक कॉल के फोन टैपिंग के जो भी संस्करण हों लेकिन ओबामा प्रशासन में मेरे खिलाफ साजिश उच्च स्तर पर हुई।
ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, आप सरकार के शीर्ष स्तर पर कार्य कर रहे थे। वे मेरे अभियान की जासूसी कर रहे थे। यह मेरी राय है। यह मैने बहुत पहले ही कहा था। जब उनसे पूछा गया कि क्या तत्कालीन राष्ट्रपति ओबामा व्यक्तिगत रूप से शामिल थे? तो ट्रंप ने कहा, मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि यह शीर्ष स्तर तक जाता है।
विज्ञापन
मैं ऐसा कहना नहीं चाहता क्योंकि यह अनादर होगा। वे सोचते थे कि मेरी जीत होगी और उन्होंने कहा कि कैसे हम उसे रोक सकते हैं? उन्होंने फर्जी डोजियर लिखा और कोशिश की कि चुनाव से पहले इसे जनता के बीच ले जाया जाए। यह दिखाता है कि वे कितने अयोग्य थे, उन्होंने करोड़ों डॉलर खर्च किए। हिलेरी क्लिंटन और डेमोक्रेट्स ने इसकी कीमत चुकाई।