{"_id":"60e887568ebc3ec76d4ce752","slug":"dominica-court-allowed-application-of-mehul-choksi-for-preopening-of-bail-hearing-deciding-date-12-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहुल चोकसी: डोमिनिका हाईकोर्ट ने दी चोकसी की जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई की इजाजत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मेहुल चोकसी: डोमिनिका हाईकोर्ट ने दी चोकसी की जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई की इजाजत
Sat, 10 Jul 2021 01:01 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:01 AM IST
सार
चोकसी भारत से फरार होने के बाद 2018 से एंटीगुआ एंड बारबुडा में रह रहा था और बाद में वहां से लापता हो गया था। उसे अवैध प्रवेश के लिए 23 मई को पड़ोसी देश डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था। डोमिनिका के आव्रजन मंत्रालय ने उसे प्रतिबंधित आव्रजक घोषित कर दिया। वह पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले के संबंध में वांछित है।
विज्ञापन
Mehul Choksi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की तरफ से चिकित्सकीय आधार पर जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई करने का आग्रह शुक्रवार को डोमिनिका हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अब अदालत 23 के बजाय 12 जुलाई को चोकसी की जमानत पर निर्णय लेगी।
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले में वांछित चोकसी एंटीगुआ से गायब होने के बाद 23 मई को डोमिनिका में पकड़ा गया था। उसने तंत्रिका संबंधी (न्यूरोलॉजिकल) स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त होने और इसका इलाज डोमिनिका में उपलब्ध नहीं होने को आधार बनाकर अपनी जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए याचिका दाखिल की थी। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया हाईकोर्ट ने जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई की इजाजत दे दी है और अब अदालत सोमवार को इस पर सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के आधार पर, जिनका इलाज डोमिनिका में उपलब्ध नहीं है, मेहुल चोकसी ने जमानत की सुनवाई पहले करने के लिए एक आवेदन दिया था। उन्होंने कहा कि चोकसी के इस आवेदन को अदालत ने स्वीकार कर लिया है। अदालत ने अब सुनवाई की तारीख 12 जुलाई को तय की है।
विज्ञापन
On grounds of neurological issues, treatment of which is not available in Dominica, Mehul Choksi moved an application for preponing of the bail hearing which has been allowed by the court and the date now is 12 July, says his lawyer Vijay Aggarwal
— ANI (@ANI) July 9, 2021