फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   domestic voilence increased on pakistan during lockdown

पाकिस्तान : लॉकडाउन में महिलाओं पर बढ़े घरेलू हिंसा के मामले

Fri, 14 May 2021 01:51 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 14 May 2021 01:51 AM IST
सार

  • एसएसडीओ की सिफारिश, महिला-बच्चों की रक्षा को कानून लागू करें

विज्ञापन
domestic voilence increased on pakistan during lockdown
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान में कोविड-19 महामारी को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण महिलाओं पर घरेलू हिंसा के मामले बढ़ गए हैं। पाकिस्तान के सतत सामाजिक विकास संगठन (एसएसडीओ) ने कहा है कि जिस तरह से देश में महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा बढ़ी है उसे देखते हुए पाकिस्तानी महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार को कानून लागू करना चाहिए।

विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार द नेशन के मुताबिक, इमरान सरकार ने अप्रैल 2020 में राष्ट्रव्यापी आंशिक लॉकडाउन लागू किया था जो जून तक चला। इस अवधि के दौरान एसएसडीओ ने घरेलू हिंसा के मामलों में वृद्धि दर्ज की।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक 2020 के अंतिम छह माह के दौरान घरेलू हिंसा के 1,422 मामले और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 9,401 मामले दर्ज किए गए। ये आंकड़े मीडिया रिपोर्ट और सरकारी रिकॉर्ड से एकत्रित डाटा के आधार पर हैं। एसएसडीओ के कार्यकारी निदेशक सैय्यद कौसर अब्बास ने कहा, देश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर प्रयासों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारीरिक शोषण में बढ़ोतरी
देश में महिलाओं की पीड़ा को लेकर लिखने वाली पत्रकार सानिया आरिफ ने द नेशन में लिखा है कि जो महिलाएं अपने घरों के भीतर सीमित हैं उनका लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा शारीरिक शोषण हुआ है।


उन्होंने लिखा, महिलाओं के खिलाफ हिंसा एक गंभीर मुद्दा रहा है लेकिन हमारे समाज में सम्मान और संस्कृति की खातिर इसकी चर्चा बहुत कम होती है। इसका खामियाजा महिलाओं को उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed