{"_id":"666e6fa078fba7acf309956f","slug":"dog-eating-crocodile-that-terrorised-australian-village-killed-and-cooked-for-feast-news-in-hindi-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australia: गांव में दहशत फैलाने वाले मगरमच्छ को पुलिस ने मारी गोली, स्थानीय लोगों ने दावत में पकाकर खाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Australia: गांव में दहशत फैलाने वाले मगरमच्छ को पुलिस ने मारी गोली, स्थानीय लोगों ने दावत में पकाकर खाया
Sun, 16 Jun 2024 03:55 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:55 PM IST
सार
कमांडर काइली एंडरसन ने कहा कि मगरमच्छ सामुदायिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। पार्क, वन्यजीव, पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
गांववालों ने खतरनाक मगरमच्छ को मारकर खा लिया
- फोटो : Northern Police Territory
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के गांव में स्थानीय लोगों ने एक पारंपरिक उत्सव के दौरान खारे पानी के एक बड़े मगरमच्छ को मारकर खा लिया। इस साल की शुरुआत में आई बाढ़ के बाद 3.63 मीटर लंबा मगरमच्छ 250 मीटर दूर बेन्स नदी में चला गया था। वह पानी से बाहर निकलकर बच्चों और वयस्कों पर हमला कर रहा था। मगरमच्छ ने कई कुत्तों को भी अपना शिकार बनाया।
मगरमच्छ को मार दी गई गोली
आदिवासी समुदाय के लोगों से बात करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को मगरमच्छ को गोली मार दी। एक बयान जारी कर पुलिस ने कहा, "स्थानीय लोगों और वन्यजीवों के परामर्श के बाद मगरमच्छ को गोली मार दी गई। अब यह समुदाय के लिए खतरा पैदा नहीं करेगा।"
मगरमच्छ को मारने के बाद उसे पास के आदिवासी समुदाय तक पहुंचाया गया। दरअसल, यहां विशाल रेप्टाइल को दावत के लिए बनाया जाता है। उत्तरी क्षेत्र पुलिस सार्जेंट एंड्रयू मैकब्राइड ने कहा kf जानवर को मगरमच्छ की पूंछ के सूप में पकाया जाता है। उसे बारबेक्यू पर रखा गया और कुछ हिस्सों को केले के पत्तों में लपेटा गया और फिर पकाया गया। उन्होंने आगे कहा कि यह एक बड़ी पारंपरिक दावत थी।
विज्ञापन
सामुदायिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं मगरमच्छ
कमांडर काइली एंडरसन ने कहा कि मगरमच्छ सामुदायिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। उन्होंने पार्क, वन्यजीव, पुलिस और स्थानीय लोगों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने आगे कहा कि हम बड़े मगरमच्छ को हटाने और समुदाय की सुरक्षा करने में सक्षम रहे।
बता दें कि हाल ही में बाढ़ के कारण उत्तरी क्षेत्र में मगरमच्छ की संख्या में तेजी से वृद्धि देखने को मिली। दरअसल, बाढ़ के कारण कई मगरमच्छ विस्थापित हो गए, जिस कारण वे कई बार असामान्य स्थानों पर दिखाई देते हैं। सार्जेंट मैकब्राइड ने बताया कि कई क्षेत्रों में अधिक पानी होने के कारण मगरमच्छ वहां भी दिखाई देते हैं। खारे पानी के मगरमच्छ छह फीट तक लंबे और उनका वजन एक टन तक हो सकता है।