फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'Do we finish the job?'president Donald Trump loses patience over Iran negotiations deadlock

US-Iran: 'क्या अब हम जाकर इसे पूरा खत्म करें?',  शांति समझौते में देरी को लेकर ईरान पर भड़के राष्ट्रपति ट्रंप

Wed, 20 May 2026 10:06 PM IST
Rahul Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: Rahul Kumar Updated Wed, 20 May 2026 10:06 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ चल रही बातचीत उम्मीद से ज्यादा लंबी खिंच रही है। उन्होंने संकेत दिया कि यदि कूटनीतिक प्रयास विफल होते हैं तो अमेरिका कड़े विकल्पों पर भी विचार कर सकता है।

विज्ञापन
'Do we finish the job?'president Donald Trump loses patience over Iran negotiations deadlock
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बीच अस्थायी संघर्षविराम के बाद जारी शांति वार्ता को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए हैं। ट्रंप ने कहा है कि उनकी (ईरान) नौसेना खत्म हो चुकी है, वायुसेना नहीं है, लगभग सब कुछ समाप्त हो गया है। अब सवाल यह है कि क्या अब हम पूरी तरह तबाह कर दें?

विज्ञापन


ईरान को ट्रंप की चेतावनी
रॉयटर्स ने ट्रंप के हवाले से कहा, सब कुछ खत्म हो गया है। उनकी नौसेना खत्म हो गई है। उनकी वायुसेना खत्म हो गई है। लगभग सब कुछ। अब बस एक ही सवाल है, क्या हम जाकर इसे खत्म कर दें? क्या वे किसी दस्तावेज पर दस्तखत करने वाले हैं? चलिए देखते हैं क्या होता है।
विज्ञापन


ईरान के साथ बातचीत उम्मीद से ज्यादा लंबी चल रही: राष्ट्रपति ट्रंप
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि वह क्षेत्र में बड़े युद्ध की बजाय सीमित स्तर पर तनाव या हिंसा को बेहतर मानते हैं। उन्होंने कहा, आदर्श रूप से मैं यह देखना चाहूंगा कि बहुत ज्यादा लोगों की बजाय कम लोगों की जान जाए। हम इसे किसी दूसरे तरीके से भी कर सकते हैं, लेकिन मैं कम नुकसान देखना चाहूंगा। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान में खराब आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों के कारण लोगों के बीच गुस्सा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ईरान में इस समय काफी नाराजगी है क्योंकि लोग बेहद खराब परिस्थितियों में जीवन बिता रहे हैं। वहां असंतोष बढ़ रहा है, जैसा हमने पहले कम देखा था। जब उनसे पूछा गया कि क्या बातचीत उम्मीद से ज्यादा लंबी हो रही है, तो ट्रंप ने इसकी तुलना अमेरिका की लंबे समय तक चली सैन्य तैनातियों से की। उन्होंने कहा, आप अफगानिस्तान में 10 साल तक रहे। इराक में भी लंबे समय तक रहे। कोरिया में भी सात साल तक तैनाती रही।

ट्रंप ने यह भी कहा कि हाल के अमेरिकी सैन्य अभियानों में पहले के युद्धों की तुलना में कम अमेरिकी सैनिकों की जान गई है। उन्होंने कहा, दूसरे युद्धों में लाखों लोग मारे गए थे। यहां हमने 13 लोगों को खोया। हालांकि 13 लोगों की मौत भी बहुत ज्यादा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि अमेरिका ने लंबे सैन्य कब्जे के बिना भी बड़ी रणनीतिक सफलताएं हासिल की हैं। उन्होंने कहा, हमने मूल रूप से ईरान पर नियंत्रण हासिल कर लिया था।

ये भी पढ़ें: 'ईरान हर हाल में चाहता है समझौता', ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगी जंग; तेल की कीमतों पर भी कह दी ये बड़ी बात


जल्द समझौता पेश कर सकता है ईरान
रिपोर्ट के मुताबिक, वॉशिंगटन और तेहरान के बीच समझौते के मसौदे को अंतिम रूप देने का काम जारी है और इसकी घोषणा अगले कुछ घंटों में की जा सकती है। अरब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, समझौते के अंतिम स्वरूप की घोषणा के लिए पाकिस्तान के सेना प्रमुख गुरुवार को ईरान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हज सीजन के बाद वार्ता का अगला दौर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आयोजित किया जाएगा।

एक मौका और कोई जल्दबाजी नहीं: ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के साथ एक सीमित समझौते का मतलब लंबे समय के संघर्षविराम से है, जिसके तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोलना होगा। ट्रंप ने कहा कि हम इसे एक मौका देने जा रहे हैं। मुझे कोई जल्दबाजी नहीं है। उन्होंने मध्यवर्ती चुनावों के राजनीतिक दबाव को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि वे भारी तबाही के बजाय कम से कम जनहानि देखना चाहते हैं। उन्होंने ईरान की मौजूदा आंतरिक स्थिति पर कहा कि वहां की जनता बेहद खराब दौर से गुजर रही है और वहां सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश और अशांति का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed