फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Diwali 2020 Pakistani Prime Minister Imran Khan congratulated Hindus on Diwali Australia UAE gave their best wishes

Diwali 2020:पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने हिंदुओं को दिवाली की बधाई दी, इन देशों ने दी शुभकामनाएं

Sat, 14 Nov 2020 03:51 PM IST
Deepti Mishra दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 14 Nov 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2020 Pakistani Prime Minister Imran Khan congratulated Hindus on Diwali Australia UAE gave their best wishes
प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : twitter.com/PakPMO

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को देश के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को रोशनी के पर्व दीपावली की बधाई दी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, दुबई और ब्रिटेन से दीपावली के पावन पर्व पर भारवासियों को शुभकामनाएं मिल रहीं हैं। 

विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी शुभकामनाएं ट्विटर पर सादे संदेश में दीं। इमरान खान ने लिखा, ''हमारे सभी हिंदू नागरिकों को दिवाली की शुभकामनाएं।''
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पूरे पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के लोग अपने-अपने घरों और मंदिरों को सजाकर हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह से दिवाली मना रहे हैं। जियो न्यूज ने बताया कि मंदिरों में विशेष पूजा होगी और लोगों के बीच मिठाइयां बांटी जाएंगी।हिंदू समुदाय के लोग रात को दीये जलाएंगे और पटाखे जलाकर त्योहार मनाएंगे।

खबरों के मुताबिक, कराची, लाहौर और अन्य शहरों के अलावा मटियारी, तांडो अल्लाहयार, टांडो मुहम्मद खान, जमशोरो बादिन, संघार, हाला, टांडा आदम और शहादपुर में भी दिवाली मनाई जा रही है। पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है और आधिकारिक आकलन के मुताबिक देश में करीब 75 लाख हिंदू रहते हैं। हालांकि, समुदाय देश में 90 लाख हिंदुओं के होने की बात करता है।

 यूएई प्रिंस ने भेजी शुभकामनाएं 
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद बिन सुल्तान अल नाहयान ने शनिवार को दिवाली के मौके पर भारत के लिए शुभकामनाएं दीं। अपने आधिकारिक ट्विटर पर क्राउन प्रिंस ने लिखा, ''दिवाली के अवसर पर, रोशनी के त्योहार, हम उन सभी को बधाई देते हैं, जो दुनिया भर में जश्न मनाते हैं, और चाहते हैं कि वे समृद्धि और प्रगति जारी रखें।''
 
ब्रिटेन डाउन स्ट्रीट लेन में जले दिए 
दिवाली का पावन पर्व दुनिया भर में मनाया जा रहा है। ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक  ने डाउन स्ट्रीट लेन में दिए जलाए। सुनक भारतीय मूल के हैं और इंग्लैंड की राजनीति में बड़े पद पर तैनात हैं। ऋषि सुनक ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए अपना एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। इस वीडियो में वह अपने घर के बाहर दिए जलाते हुए दिखाई देते हैं। 




ऑस्ट्रेलिया में भी दिवाली का उत्साह
ऑस्ट्रेलिया में भी भारतीय पर्व दिवाली का उत्साह देखने को मिल रहा है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भारतीयों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। मॉरिसन ने लिखा, सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। इस साल त्योहार का संदेश एक विशेष महत्व रखता है क्योंकि दुनिया महामारी कोरोना वायरस से लड़ रही है। हमें दिवाली के त्यौहार के महत्व को समझना होगा, जो अंधकार से पक्राश की ओर ले जाता है।

मॉरिसन ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा, ''पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी से लड़ रही है। जीवन और आजीविका खो गए हैं क्योंकि हमने पीढ़ियों बाद ऐसा झटका देखा है। इसके बावजूद, हमारे अंदर एक आशा है। हमने एक-दूसरे का समर्थन किया, एक दूसरे को प्रोत्साहित किया और एक दूसरे के साथ खड़े रहे। ऑस्ट्रेलिया बहु सांस्कृतिक राष्ट्र है। दिवाली के अवसर पर मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इस परंपरा को हमारे तटों तक पहुंचाया है।''


अमेरिकी सिंगर ने इस अंदाज में मनाई दिवाली 
अफ्रीकी-अमेरिकी हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने इस दिवाली अपने फैंस को काफी खुश कर दिया। मैरी ने 'ओम जय जगदीश हरे गाया' इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मिलबेन ने इसको गुरुवार को यूट्यूब पर पोस्ट किया गया था, जिसमें वह दिवाली के त्यौहार पर लोगों को बधाई देती हैं। वीडियो में मिलबेन एक नारंगी गुलाबी लहंगे में नजर आ रही हैं। इसी के साथ उनके आसपास दीपक जलते हुए दिखाई देते हैं। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed