फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Diplomat Devyani Khobragade Dresses Up As Apsara On Cambodia's New Year

Devyani Khobragade: अप्सरा के अवतार में नजर आईं कंबोडिया में भारत की राजदूत देवयानी, बेहद खास है इसकी वजह

Sun, 14 Apr 2024 06:21 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कंबोडिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कंबोडिया Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 14 Apr 2024 06:21 PM IST
सार

Devyani Khobragade: कंबोडिया में भारतीय राजदूत देवयानी खोब्रागडे ने पारंपरिक परिधान पहनकर ‘खमेर अप्सरा’ का रूप धरा। इस तरह से उन्होंने कंबोडिया के लोगों को खमेर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन
Diplomat Devyani Khobragade Dresses Up As Apsara On Cambodia's New Year
कंबोडिया में भारतीय राजदूत देवयानी खोब्रागडे - फोटो : X@indembcam

विस्तार

कंबोडिया में भारत की राजदूत देवयानी खोब्रागडे अपने नए रूप को लेकर चर्चाओं में हैं। दरअसल कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवयानी की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वे पारंपरिक परिधानों को पहने हुए ‘खमेर अप्सरा’ के रूप में दिख रही हैं। बता दें कि कंबोडिया में सबसे बड़ा पारंपरिक त्योहार ‘खमेर नव वर्ष’ मनाया जा रहा है। तीन से चार तक चलने वाले इस त्योहार के दौरान कंबोडिया में सार्वजनिक अवकाश होता है। इसे देखते हुए देवयानी खोब्रागडे ने ‘खमेर अप्सरा’ की वेशभूषा में लोगों को शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन

भारतीय दूतावास ने साझा की तस्वीरें

Diplomat Devyani Khobragade Dresses Up As Apsara On Cambodia's New Year
कंबोडिया में भारतीय राजदूत देवयानी खोब्रागडे - फोटो : @indembcam

भारतीय राजदूत देवयानी खोब्रागडे ने कंबोडिया की खमेरी संस्कृति और परंपरा के प्रति गहरा प्रेम जताया है। कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास का कहना है कि इस परंपरा के प्रति सम्मान जताते हुए राजदूत ने खमेर अप्सरा का रूप धरा और लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही भारतीय दूतावास द्वारा एक्स पर कुछ तस्वीरें भी साझा की गई हैं, जिनमें देवयानी पारंपरिक परिधान पहने हुए नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खमेर नव वर्ष क्या है?

Diplomat Devyani Khobragade Dresses Up As Apsara On Cambodia's New Year
कंबोडिया में भारतीय राजदूत देवयानी खोब्रागडे - फोटो : @indembcam

कंबोडिया में नए साल को खमेर नव वर्ष रूप में मनाया जाता है। तीन दिन तक चलने वाले इस उत्सव के लिए पहले से ही सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। यह उत्सव पारंपरिक सौर नव वर्ष पर आधारित है और 13 अप्रैल या 14 अप्रैल को मनाया जाता है।

विज्ञापन

कौन हैं देवयानी खोब्रागडे?

Diplomat Devyani Khobragade Dresses Up As Apsara On Cambodia's New Year
कंबोडिया में भारतीय राजदूत देवयानी खोब्रागडे - फोटो : @indembcam

देवयानी खोब्रागडे 1999 बैच की भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं। अपने 24 साल के करियर में उन्होंने  बर्लिन, इस्लामाबाद, रोम और न्यूयॉर्क में भारतीय मिशनों में काम किया है। वे भारतीय विदेश मंत्रालय की अलग अलग विंग में काम कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed