{"_id":"63fbd28e481050686409cdb4","slug":"dilbert-cartoon-dropped-by-us-newspapers-over-creator-racist-comments-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"US News: अमेरिका के कई समाचार पत्रों ने डिल्बर्ट कॉमिक स्ट्रिप को हटाया, निर्माता ने की थी नस्लवादी टिप्पणी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US News: अमेरिका के कई समाचार पत्रों ने डिल्बर्ट कॉमिक स्ट्रिप को हटाया, निर्माता ने की थी नस्लवादी टिप्पणी
Mon, 27 Feb 2023 03:13 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 27 Feb 2023 03:13 AM IST
सार
दिलबर्ट कॉमिक के निर्माता द्वारा नस्लवादी टिप्पणी के बाद, यूएसए टुडे नेटवर्क, जो सैकड़ों समाचार पत्रों का संचालन करता है, उसने कहा कि हमारे समूह ने लंबे समय से चल रही कॉमिक स्ट्रिप पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरे अमेरिका के बड़े समाचार पत्रों ने सप्ताहांत में कॉमिक निर्माता स्कॉट एडम्स की जातिवादी टिप्पणी के बाद "दिलबर्ट" कॉमिक स्ट्रिप को हटा दिया है। एडम्स ने अश्वेत अमेरिकियों को घृणित समूह कहा था और गोरे लोगों को उनसे दूर रहने को कहा था। वहीं इस बात के सोशल मीडिया पर आने के बाद एडम्स को लोग खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। वहीं इस टिप्पणी के बाद उनको काफी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
इन अखबारों ने हटाई कॉमिक
इस घटना के बाद, यूएसए टुडे नेटवर्क, जो सैकड़ों समाचार पत्रों का संचालन करता है, उसने कहा कि हमारे समूह ने लंबे समय से चल रही कॉमिक स्ट्रिप पर रोक लगा दी है। साथ ही क्लीवलैंड में वाशिंगटन पोस्ट और द प्लेन डीलर ने कहा कि वे अब दिलबर्ट कॉमिक को अपने अखबार में जगह नहीं देंगे।
विज्ञापन
स्कॉट एडम्स ने कही यह बात
एडम्स ने बुधवार को अपने यूट्यूब शो "रियल कॉफी विद स्कॉट एडम्स" में एक पोल का हवाला दिया कि सभी अश्वेत और गोरे लोग एक दूसरे के प्रति ठीक बर्ताव नहीं करते हैं। उन्होंने अश्वेतों को नफरत का समूह कहा था। आगे उन्होंने कहा था कि मैं उनके साथ कुछ भी नहीं करना चाहता और मैं कहूंगा, वर्तमान तरीके के आधार पर चीजें चल रही हैं, मैं गोरे लोगों को सबसे अच्छी सलाह दूंगा कि काले लोगों से दूर हो जाओ, बस जाओ और दूर हो जाओ।
विज्ञापन
सफाई में बोले कॉमिक निर्माता स्कॉट एडम्स
सीएनएन के मुताबिक, जब एडम्स की कॉमिक पर कार्यवाई हुई तो उन्होंने अपने ट्विटर पर कहा कि वह केवल "लोगों को नफरत से बचने की सलाह दे रहे थे" और सुझाव दे रहे थे। वहीं उन्होंने कहा कि उनके कार्टून को रद्द करना अमेरिका में मुक्त भाषण पर हमला होने जैसा है। हालांकि दिलबर्ट वितरित करने वाली कंपनी एंड्रयूज मैकमिल सिंडिकेशन ने इस मामले पर तुरंत टिप्पणी के लिए सीएनएन अनुरोध का जवाब नहीं दिया। वहीं वाशिंगटन पोस्ट ने कहा कि उसने अखबार से कॉमिक स्ट्रिप भी हटा ली है।