फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dhaka court issues travel ban on 14 former Awami League ministers and lawmakers over corruption allegations

बांग्लादेश: अवामी लीग के 14 पूर्व मंत्रियों-सांसदों पर यात्रा प्रतिबंध; भ्रष्टाचार आरोप के चलते लिया गया फैसला

Thu, 29 Aug 2024 09:15 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 29 Aug 2024 09:15 PM IST
सार

पूर्व समाज कल्याण मंत्री दीपू मोनी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मलिक, पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी, पूर्व खाद्य मंत्री साधन चंद्र मजूमदार, पूर्व औद्योगिक मंत्री नूरुल मजीद महमूद हुमायूं और पूर्व औद्योगिक उप मंत्री कमाल अहमद मजूमदार के खिलाफ यात्रा प्रतिबंध जारी किया गया है।

विज्ञापन
Dhaka court issues travel ban on 14 former Awami League ministers and lawmakers over corruption allegations
अवामी लीग पर निर्भर नहीं दोनों देशों के रिश्ते- BNP - फोटो : ANI / www.bnpbd.org

विस्तार

ढाका की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार के आरोपों में संलिप्त अवामी लीग के 14 पूर्व मंत्रियों और सांसदों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया। डेली स्टार समाचार पत्र के अनुसार यह आदेश भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) की उप निदेशक अबू हेना अशिकुर रहमान की याचिका पर पारित किया गया है। याचिका में कहा गया कि जिन पूर्व मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं, वे देश से भागने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए उन्हें देश से बाहर जाने से रोकने के लिए यात्रा प्रतिबंध की जरूरत है। एसीसी ने अदालत को बताया कि इन आरोपों की जांच चल रही है। इन सभी ने अपने कार्यकाल के दौरान अवैध तरीकों से भारी मात्रा में धन एकत्र किया है।

विज्ञापन


इन पर लगा है यात्रा प्रतिबंध
पूर्व समाज कल्याण मंत्री दीपू मोनी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मलिक, पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी, पूर्व खाद्य मंत्री साधन चंद्र मजूमदार, पूर्व औद्योगिक मंत्री नूरुल मजीद महमूद हुमायूं और पूर्व औद्योगिक उप मंत्री कमाल अहमद मजूमदार के खिलाफ यात्रा प्रतिबंध जारी किया गया है। पूर्व विधायक सलीम उद्दीन, मामुनूर राशिद किरण, कुजेंद्र लाल त्रिपुरा, काजिम उद्दीन, नूर-ए-आलम चौधरी लिटन, शाहजहां खान, कमरुल इस्लाम और जियाउर रहमान को भी देश छोड़ने से रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed