फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Despite the restrictions, black marketing is going on indiscriminately in China made in India

China: कोरोना से बेहाल हुए चीन के लिए संकटमोचक बनीं भारत की दवाएं, बैन के बावजूद धड़ल्ले से हो रही कालाबाजारी

Wed, 28 Dec 2022 05:57 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Dec 2022 05:57 AM IST
सार

चीन में मोटे तौर पर ज्यादातर लोग कोविड के इलाज के लिए फाइजर की पैक्सलोविड (निर्माट्रेलविर) व एज्वुडीन के भारत में निर्मित जेनरिक वर्जन प्राइमोविर, पैक्सिस्टा, मॉलन्युनैट और मोल्नाट्रिस ही सहारा हैं।

विज्ञापन
Despite the restrictions, black marketing is going on indiscriminately in China made in India
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

चीन में भारत में बनीं जेनरिक दवाओं के बेचने और इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। लेकिन, कोविड संक्रमण के बेकाबू हालात के सामने चीनी सरकार घुटनों पर नजर आ रही है। प्रतिबंधों के बावजूद भारत में बनीं जेनरिक दवाओं की यहां धड़ल्ले से कालाबाजारी हो रही है और सरकार ने इसके लिए मौन सहमति दे रखी है। इसके अलावा चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कोविड के इलाज के लिए अमेरिकी कंपनी फाइजर की पैक्सलोविड के व्यापक वितरण का एलान किया है। यह पहली विदेशी दवा है, जिसे चीन के सरकारी अस्पतालों में मुहैया कराए जाने की योजना बनी है।

विज्ञापन


चीन में मोटे तौर पर ज्यादातर लोग कोविड के इलाज के लिए फाइजर की पैक्सलोविड (निर्माट्रेलविर) व एज्वुडीन के भारत में निर्मित जेनरिक वर्जन प्राइमोविर, पैक्सिस्टा, मॉलन्युनैट और मोल्नाट्रिस ही सहारा हैं। फार्मास्युटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन शाहिल मुंजाल ने बताया कि चीन से लगातार कोविड और अन्य दवाओं की मांग आ रही है। सबसे ज्यादा मांग आईब्रूफेन व पैरासीटामोल की देखने को मिली है।
विज्ञापन


महीने में एक बार जारी होगा कोविड डाटा 
चीन के रोग नियंत्रण व रोकथाम केंद्र ने मंगलवार को बताया कि अब महीने में एक बार कोविड संक्रमण के आंकड़े प्रकाशित किए जाएंगे। 

संक्रमण के चरम दौर में यात्रा प्रतिबंध खोले
चीन ने जीरो कोविड नीति के तहत बीते तीन वर्ष से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बंद कर रखा था। लेकिन, अब जब वहां कोविड का चरम दौर चल रहा है और पूरी दुनिया में कोविड के बहुत कम मामले सामने आ रहे हैं, चीन ने सभी तरह का यात्रा प्रतिबंध खत्म करने का एलान किया है। यहां, तक कि मंगलवार से चीन आने पर अनिवार्य क्वारंटीन को भी खत्म कर दिया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के इस एलान के तुरंत बाद लाखों चीनी लोगों ने विदेश यात्रा के लिए हवाई टिकट बुकिंग शुरू की दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान व दक्षिण कोरिया चिंतित...
यात्रा प्रतिबंधों को खत्म किए जाने से जापान और दक्षिण कोरिया खासतौर पर चिंतित हैं, क्योंकि सबसे ज्यादा चीनी पर्यटक इन्हीं देशों में पहुंचते हैं। चीनी सरकार के फैसले के तुरंत बाद जापानी पीएम फूमियो किशिदा ने कहा कि चीन से जापान आने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से ताजा नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार एयरलाइन्स को भी चीन के लिए सीमित संख्या में ही उड़ानें संचालित करने का निर्देश दे चुकी है।

थाइलैंड-सिंगापुर ने रोका चीनी वैक्सीन का इस्तेमाल
चीनी वैक्सीन के असर पर शंका के चलते थाईलैंड-सिंगापुर ने तुरंत प्रभाव से चीनी वैक्सीन का इस्तेमाल रोक दिया है। वहीं, तुर्की ने भी वैक्सीन के फिर से अध्ययन का फैसला किया है।

चीन से इन देशों ने खरीदी वैक्सीन...
चीन से वैक्सीन खरीदने वालों में तुर्की, ब्राजील, इंडोनिशया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ईरान, फिलीपीन्स, मोरक्को, थाईलैंड, अर्जेंटीना, वेनेजुएला, कंबोडिया, श्रीलंका, चिली और मेक्सिको शामिल हैं।


सिचुआन में 60 फीसदी से ज्यादा संक्रमित...
8.3 करोड़ की आबादी वाले सिचुआन प्रांत में 60 फीसदी से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। सर्वे में 63 फीसदी ने माना कि वे बीते कुछ दिनों में संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed