फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Denmark PM defies Greenland demand, Trump defers meeting

डेनमार्क पीएम ने ग्रीनलैंड की मांग ठुकराई तो ट्रंप ने टाल दी उनके साथ होने वाली बैठक 

Thu, 22 Aug 2019 01:52 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 22 Aug 2019 01:52 AM IST
सार

  • यह ठंडा द्वीप खरीदना चाहते थे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
  • डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन ने किया इनकार
  • डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के सलाहकारों से ली थी राय

विज्ञापन
Denmark PM defies Greenland demand, Trump defers meeting
donald trump - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अचानक यह घोषणा की कि वे डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन के साथ होने वाली बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। इससे पहले मेट ने अमेरिकी राष्ट्रपति को स्पष्ट कर दिया कि वे ग्रीनलैंड पर कोई भी सौदा करने को तैयार नहीं है। हालांकि ग्रीनलैंड खरीदने की रिपोर्ट को ट्रंप ने गैर प्राथमिक बताया लेकिन उनका मेट के साथ बैठक में न जाना डेनमार्क पीएम के इनकार से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, ट्रंप ग्रीनलैंड खरीदने के लिए मेट से बातचीत करना चाहते थे। लेकिन मेट ने ट्रंप से कह दिया कि उन्हें ग्रीनलैंड बेचने पर कोई बात नहीं करनी। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि वे दो हफ्ते बाद होने वाली मीटिंग को किसी अन्य दिन के लिए टाल रहे हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप ने लिखा, प्रधानमंत्री मेट ने ग्रीनलैंड के मामले पर सीधे बात कर अमेरिका और डेनमार्क दोनों का समय और कोशिशें बचा लीं। मैं इसके लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने खुलासा किया था कि ट्रंप ग्रीनलैंड को खरीदना चाहते हैं। वे इसको लेकर गंभीर हैं और उन्होंने इस संबंध में व्हाइट हाउस के सलाहकारों से राय ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेनिश शाही घराने को ‘हैरानी’

डेनिश प्रधानमंत्री के ग्रीनलैंड को बेचने से इनकार करने और एक ‘बकवास’ विचार कहने के बाद ट्रंप के डेनमार्क दौरे को रद्द करने पर देश का शाही घराना हैरान है। प्रवक्ता लिने बाल्बेट ने बताया कि शाही राज घराने ने औपचारिक रूप से ट्रंप को यूरोपीय यात्रा के हिस्से के रूप में दो और तीन सितंबर को डेनमार्क के लिए आमंत्रित किया था। डेनमार्क सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed