फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Demonstrations against Taliban around the world

अफगानिस्तान संकट: दुनियाभर में तालिबान के खिलाफ एकजुट हुए लोग, सड़कों पर रोज हो रहे प्रदर्शन

Mon, 23 Aug 2021 07:53 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 23 Aug 2021 07:53 AM IST
सार

अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिका के अलावा फ्रांस, इटली, ग्रीस और डेनमार्क समेत कई देशों में लोग सड़कों पर उतरे

विज्ञापन
Demonstrations against Taliban around the world
काबुल में तालिबानी लड़ाके - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महिलाओं और अल्पसंख्यकों को सम्मान देने का वादा करने के बावजूद तालिबान कट्टरपंथी तौर-तरीकों से बाज नहीं आ रहा है और आम अफगानी नागरिकों के खिलाफ दिन-ब-दिन अत्याचार बढ़ रहा है। इसे लेकर दुनियाभर में तालिबान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

विज्ञापन


अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों में हो रहे इन प्रदर्शनों में बड़ी तादाद में अफगानी विस्थापित शामिल हो रहे हैं। कई देशों में प्रदर्शनकारी पाकिस्तान के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे हैं। अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिका के अलावा फ्रांस, इटली, ग्रीस और डेनमार्क समेत कई देशों में लोग सड़कों पर उतरे।
विज्ञापन


शनिवार को मध्य लंदन में हाइड पार्क के पास हजारों लोग तालिबान के खिलाफ सड़कों पर उतरे। रोम में रिपब्लिका स्क्वायर पर भी तालिबान विरोधी प्रदर्शन हुआ। ग्रीस के थेसालोनिकी शहर में सैकड़ों स्थानीय व अफगानी शरणार्थियों ने तालिबान और पाकिस्तान के खिलाएरैली निकालकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में करीब छह सौ विस्थापित अफगानी, बलूच व कुर्द लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। पाकिस्तान पर आरोप लग रहा है कि वह तालिबान को प्रत्यक्ष व परोक्ष तौर पर समर्थन व मदद दे रहा है। इस दौरान बलूच लोग खासतौर पर बलूचिस्तान पर अवैध कब्जे को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed