फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Demolition in Hindu temple in America under hate crime

अमेरिका में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, भगवान की मूर्ति पर छिड़का काला पेंट

Thu, 31 Jan 2019 02:23 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 31 Jan 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
Demolition in Hindu temple in America under hate crime
अमेरिका में हिंदू मंदिर को बनाया गया हेट क्राइम का शिकार - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका के केंटुकी राज्य में हेट क्राइम के तहत एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई। भगवान की मूर्ति पर काला पेंट छिड़क दिया गया और हॉल में रखी कुर्सी पर चाकू गोद दिया गया। लुइसविले शहर में स्थित स्वामीनारायण मंदिर में रविवार की रात से मंगलवार के बीच यह घटना हुई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अभी तक मामले में किसी पर कोई संदेह नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, मंदिर के पदाधिकारियों का कहना है कि घटना का कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार, तोड़फोड़ के दौरान भगवान की मूर्ति पर काला पेंट छिड़क दिया गया। मंदिर की खिड़कियां तोड़ दी गईं और दीवारों पर गलत संदेश व चित्र बना दिए गए। वहीं, कुर्सी पर चाकू भी गोदा गया है और सभी अलमारियां खाली पड़ी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंटुकी के लुइसविले में रहने वाला अमेरिकी-भारतीय समुदाय इस घटना से सकते में है। अधिकारी मामले को घृणा अपराध मानकर इसकी जांच कर रहे हैं। लुइसविले शहर के मेयर ने घटना की निंदा की है। 


मेयर ग्रेग फिशर ने शहर के लोगों से ऐसे घृणा अपराधों के खिलाफ खड़े होने की अपील की। बुधवार को मंदिर का मुआयना करने के बाद फिशर ने कहा कि जब भी हम घृणा या कट्टरपंथ देखें, उसके खिलाफ खड़े हों। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed