{"_id":"5deffc628ebc3e880305ff82","slug":"democrats-and-republicans-argue-for-impeachment-against-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग पर डेमोक्रेट और रिपब्लिकनों में तीखी बहस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग पर डेमोक्रेट और रिपब्लिकनों में तीखी बहस
Wed, 11 Dec 2019 01:43 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
अमेरिकी डेमोक्रेट पार्टी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग मामले में अपना पक्ष रखते हुए उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा पर ‘स्पष्ट और मौजूदा खतरा’ बताया। जबकि दूसरी तरफ, रिपब्लिकन पार्टी ने इन आरोपों को खारिज कर इसे ‘राजनीति से प्रेरित’ बताया। ट्रंप पर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में उनके संभावित प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन की छवि खराब करने के लिए यूक्रेन से गैरकानूनी मदद मांगने के आरोप हैं।
विज्ञापन
डेमोक्रेटों के वकील डेनियल गोल्डमैन ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का एक बाहरी देश पर जबरदस्ती चुनाव जीतने और धोखा देने में मदद के लिए दबाव बनाना, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव और अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए स्पष्ट मौजूदा खतरा है। इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए रिपब्लिकन पार्टी के डॉउग कॉलिंस ने कहा कि डेमोक्रेटों का राष्ट्रपति चुनाव से पहले यह कदम महज प्रचार पाने का तरीका है।
विज्ञापन
उन्होंने इसे सिर्फ राजनीति बताते हुए कहा, ‘महाभियोग अपराध कहां हैं? हम यहां क्यों हैं?’ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही संसद की न्यायिक समिति में सुनवाई के लिए नए चरण में पहुंच चुकी है, जहां दोनों पक्षों ने अपने पक्ष रखे।
विज्ञापन
ट्रंप ने खुद भी इस जांच को ‘फर्जी’ बताकर इसकी आलोचना की है, लेकिन डेमोक्रेटों का कहना है कि ट्रंप ने देश के ऊपर निजी सियासी हितों को तरजीह दी।