Musk and Trump: मस्क और ट्रंप के रिश्तों पर डेमोक्रेट्स ने ली चुटकी, सोशल मीडिया पर साझा किया मजाकिया वीडियो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति एलन मस्क के रिश्ते पर डेमोक्रेटिक पार्टी ने मजाकिया वीडियो साझा किया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 'द नाइट वी मेट' गाने के साथ दोनों के टूटे रिश्ते पर तंज कसा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें - US: ट्रंप प्रशासन को कोर्ट से एक और झटका, DOGE के संघीय कर्मचारियों की कटौती के प्रस्ताव पर रोक बरकरार
क्या है वीडियो की खासियत?
इस वीडियो को एक 'ड्रामा' की तरह पेश किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एलन मस्क और ट्रंप का रिश्ता धीरे-धीरे टूट गया। वीडियो में मस्क के सरकारी पद से अचानक हटने को एक 'ब्रेकअप' के तौर पर दिखाया गया है। डेमोक्रेटिक पार्टी का यह वीडियो न सिर्फ वायरल हो गया, बल्कि लोगों को हंसी के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर गया।
एलन मस्क ने छोड़ी सरकारी जिम्मेदारी
यह वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है जब एलन मस्क ने अमेरिकी सरकार के सरकारी दक्षता विभाग में अपनी भूमिका छोड़ दी है। वह एक 'स्पेशल गवर्नमेंट एम्प्लॉई' के तौर पर काम कर रहे थे और उनका मकसद था सरकारी खर्चों को कम करना। लेकिन वह अपने वादों के मुताबिक बड़े बदलाव नहीं कर पाए। एक रिपोर्ट के अनुसार, मस्क का पद से हटना बुधवार रात से शुरू हो गया था और यह निर्णय वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से लिया गया।
यह भी पढ़ें - Elon Musk: व्हाइट हाउस में एलन मस्क की आंख पर दिखे चोट के निशान, सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म
ट्रंप से बिना मिले चले गए मस्क
एलन मस्क ने बिना राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिले ही पद छोड़ दिया। हालांकि, उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रंप को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें सेवा करने का मौका देने के लिए वह आभारी हैं।
As my scheduled time as a Special Government Employee comes to an end, I would like to thank President @realDonaldTrump for the opportunity to reduce wasteful spending.
— Elon Musk (@elonmusk) May 29, 2025
The @DOGE mission will only strengthen over time as it becomes a way of life throughout the government.
ट्रंप ने की तारीफ, लेकिन अंदर से नाराजगी?
ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से मस्क की तारीफ की और कहा कि उन्होंने सरकारी खर्च घटाने की अच्छी कोशिश की। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच कुछ समय से तनाव था। मस्क ने हाल ही में ट्रंप के बड़े टैक्स सुधारों की आलोचना की थी और उन्हें 'बहुत महंगा' बताया था।
डेमोक्रेटिक पार्टी ने साधा निशाना
डेमोक्रेटिक पार्टी ने इस वीडियो के जरिए एक तरह से मस्क और ट्रंप दोनों पर चुटकी ली है। वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे यह कोई रोमांटिक रिश्ता था जो अब खत्म हो चुका है। म्यूजिक, क्लिपिंग और मोंटाज के जरिए इसे एक 'ब्रेकअप स्टोरी' का रूप दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.