फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Democratic party candidate Joe Biden said they will stand with Tibet and banned Chinese officer

राष्ट्रपति चुनाव जीता तो तिब्बत की करेंगे हर संभव मदद, दलाई लामा से करेंगे मुलाकात - बिडेन

Sun, 06 Sep 2020 11:25 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 06 Sep 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Democratic party candidate Joe Biden said they will stand with Tibet and banned Chinese officer
जो बिडेन - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी के राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा कि उनकी सत्ता के दौरान अमेरिका, चीन के मानवाधिकार रक्षकों और असहमति रखने वालों के साथ खड़ा होगा। राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर चंदा जुटाने के लिए एक डिजिटल कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 

विज्ञापन



इस कार्यक्रम में जो बिडेन ने कहा कि हमें न सिर्फ अपनी शक्ति का उदाहरण पेश करना है बल्कि उदाहरण की ताकत से नेतृत्व करना है। इसी के साथ जो बिडेन ने डोनाल्ड ट्रंप की भी आलोचना की, उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशियों की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि इस व्यक्ति ने दुनिया में हर निरंकुश को गले लगाया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा जो बिडेन ने तिब्बत पर चीन के नियंत्रण नीतियों की भी आलोचना की, जो बिडेन ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो उनका प्रशासन तिब्बत में मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाएगा और तिब्बतवासियों की हर संभव मदद करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जो बिडेन ने कहा कि अगर वो आगामी चुनाव जीतते हैं और राष्ट्रपति बनते हैं तो वो दलाई लामा से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा जो बिडेन ने कहा कि वो तिब्बत मामलों के लिए एक नया विशेष समन्वयक नियुक्त करेंगे। इस बात पर भी जोर दिया जाएगा कि चीन की सरकार अमेरिकी राजनयिकों, पत्रकारों और अमेरिकी नागरिकों की तिब्बत तक पहुंच को बहाल करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed