फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Demand for use of bicycle is increasing in western countries after the end of lockdown

साइकिल के इस्तेमाल की पश्चिमी देशों में बढ़ रही है मांग, लॉकडाउन के बाद कुछ ऐसी होगी जिंदगी

Sun, 03 May 2020 05:06 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेड्रिड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेड्रिड Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 03 May 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Demand for use of bicycle is increasing in western countries after the end of lockdown
फाइल फोटो - फोटो : PTI
कोरोना वायरस से हुई तबाही के बाद अब कई देशों में जीवन वापस से पटरी पर लौटने लगा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सब कुछ पहले की तरह हो पाएगा। दरअसल पश्चिमी देशों में प्रशासन को डर है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद लोग सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने से डरेंगे। ऐसे में पश्चिमी देशों में ट्रेन और बसों में यात्रा करने के बजाय लोगों को साइकिल पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।  
विज्ञापन


इसी कड़ी में जर्मनी से लेकर पेरु तक के सामाजिक कार्यकर्ता लगातार सड़कों पर अलग से साइकिल लेन बनाने या पहले से मौजूद लेन को चौड़ा करने की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि भले ही इसे छोटे अंतराल के लिए ही सही लेकिन यह किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


यूरोपीय साइकिल संघ के सह अध्यक्ष मॉर्टन काबेल का कहना है कि अगर शहरों को सुचारु रूप से चलाना है तो साइकिल के लिए अनुकूल वातावरण बनाना होगा। उन्होंने कहा, “बहुत से लोग सार्वजनिक परिवहन में चलने से डरेंगे लेकिन कभी न कभी तो इन्हें काम पर जाना ही होगा। ऐसे में बहुत कम ही शहर ऐसे हैं जो सड़कों पर कारों की अधिक मात्रा को बर्दाश्त कर पाएंगे।”
विज्ञापन
विज्ञापन


काबेल का कहना है कि सड़कों पर साइकिल के लिए अलग लेन बने और इलेक्ट्रिक साइकिल के दाम पर छूट दी जाए। इससे लंबी या ऊंचाई वाली यात्रा करने वालों को साइकिल से चलने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन में लोग रोजाना यात्रा के लिए भारी संख्या में साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, नीदरलैंड में भी साइकिल लेन का विस्तृत जाल बिछा हुआ है।

दुनियाभर के तमाम देश अब साइकिल के महत्व को धीरे-धीरे समझ रहे हैं। इस कड़ी में फ्रांस की सरकार ने साइकिल के इस्तेमाल की वकालत करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता पियरे सर्न से कहा है कि वे 11 मई को समाप्त होने वाले लॉकडाउन से पहले योजना बनाकर दें।


वहीं, बर्लिन में कुछ सड़कों पर पीली रेखा बनाकर कार और साइकिल के लिए अलग लेन बनाई गई है। इसी तरह की पहल पेरु के लिमा शहर, स्पेन के बार्सिलोना और इटली के मिलान में भी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed