फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: AAP MP Raghav Chadha alleged, BJP plotting to topple down arvind Kejriwal government

Delhi: केजरीवाल सरकार को गिराने की साजिश रच रही भाजपा, आप सांसद राघव चड्ढा ने सुरक्षा एजेंसियों पर उठाए सवाल

Sat, 18 Mar 2023 02:54 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 18 Mar 2023 02:54 PM IST
सार

Delhi: आप सांसद ने भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आधे राज्य का आधा उपमुख्यमंत्री देश के सबसे ताकतवर पीएम और सबसे प्रभावशाली पार्टी के नेताओं की पिछले आठ सालों से जासूसी करा रहा था, अगर ऐसा हो रहा था तो सबसे पहला सवाल भारत की जांच एजेंसियों पर खड़ा होता है...

विज्ञापन
Delhi: AAP MP Raghav Chadha alleged, BJP plotting to topple down arvind Kejriwal government
AAP MP Raghav Chadha - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

दिल्ली शराब घोटाले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से आप आदमी पार्टी लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोल रही है। शनिवार को आप नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर भाजपा दिग्गज नेताओं और पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन

आप सांसद ने भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया पर एक और झूठा मुकदमा, फीडबैक यूनिट की आड़ में किया गया है। भाजपा आरोप लगा रही है कि सिसोदिया ने पीएम और भाजपा के अन्य नेताओं की जासूसी कराई है। 'मैं पूछना चाहता हूं कि आधे राज्य का आधा उपमुख्यमंत्री देश के सबसे ताकतवर पीएम और सबसे प्रभावशाली पार्टी के नेताओं की पिछले आठ सालों से जासूसी करा रहा था, लेकिन भारत सरकार की किसी भी एजेंसी के पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी और अगर ऐसा हो रहा था तो सबसे पहला सवाल भारत की जांच एजेंसियों पर खड़ा होता है। मैं भाजपा नेताओं से कहना चाहता हूं कि अगर किसी ने आपकी जासूसी की है, तो सबसे पहले एनआईए, आईबी और रॉ के बड़े-बड़े अधिकारियों को हटाइए, क्योंकि आठ साल से कोई व्यक्ति आपकी जासूसी कर रहा है और वह पता ही नहीं लगा पा रही हैं। यह भाजपा नेताओं की बौखलाहट है जो मनीष सिसोदिया को झूठे मुकदमों में इसलिए फंसा रही है कि वह जेल से बाहर न आएं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

राघव ने कहा कि अभी हमने देखा कि गुजरात से भाजपा का साधारण कार्यकर्ता किरण पटेल कश्मीर में सरकारी पैसे का इस्तेमाल कर मौज कर रहा था। जम्मू-कश्मीर की पुलिस और सुरक्षा को भेदने वाले की जांच करने की बजाय मनीष सिसोदिया पर कार्रवाई हो रही है। इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि 'दिल्ली विधानसभा में भाजपा द्वारा नो कॉन्फिडेंस मोशन लाकर केजरीवाल सरकार गिराना चाहती है। भाजपा अब आप विधायकों को भाजपा में शामिल होने का लालच और धमकी दे रही है। अविश्वास प्रस्ताव के सपोर्ट के लिए भाजपा ने आप के कई विधायकों से संपर्क किया है।

सीबीआई ने दिल्ली सरकार की 'फीडबैक यूनिट' में कथित अनियमितताओं को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया मामला दर्ज किया है। सिसोदिया पर आरोप है कि आप सरकार ने 2015 में एक फीडबैक यूनिट बनाई थी और इससे कई लोगों की जासूसी की गई। आरोप मुख्यतः विपक्ष पर जासूसी करने का है। यह भी आरोप है कि इस यूनिट में भर्ती के लिए केंद्र सरकार से अनुमति भी नहीं ली गई थी। कहा जा रहा है कि सीबीआई ने इस मामले में जो एफआईआर दर्ज की है उसमें मनीष सिसोदिया को आरोपी नंबर-1 बनाया है। इस मामले में सीबीआई ने 14 मार्च को केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed